{"_id":"57a8f1724f1c1b2a12ee4ba8","slug":"everywhere-har-har-bum-bum","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर तरफ हर-हर बम-बम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर तरफ हर-हर बम-बम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 09 Aug 2016 03:00 AM IST
विज्ञापन
महादेव की अारती उतारी गई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के तीसरे सोमवार को शहर के शिवालयों में भगवान शिव की अराधना के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी। भोलेनाथ की पूजा-अर्चना, जलाभिषेक के लिए लोग भोर से ही जुटने लगे थे। बम-बम भोले, ओम नम: शिवाय, जय शिव शंकर के जयघोष से मंदिर दिनभर गूंजते रहे। दोपहर में हुई बारिश में भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। भीगते हुए कतार में खड़े होकर लोगों ने अपनी बारी का इंतजार किया।
सरस्वती घाट स्थित मनकामेश्वर मंदिर में शिवशंकर का जलाभिषेक करने के लिए भोर से ही भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। भोलेबाबा को भक्तों ने बेल पत्र, दूध, गंगाजल, धूप, दीप, नैवेद्य चढ़ाया। पुलिस के जवान एवं मंदिर समिति के स्वयंसेवक भीड़ को नियंत्रित करते रहे। घंटा-घड़ियाल शंखनाद के बीच मंगला आरती हुई। इसके बाद भक्तों ने पूजन-अर्चन शुरू किया। व्यवस्थापक स्वामी श्रीधरानंद ब्रह्मचारी की देखरेख में मानव कल्याण के उद्देश्य से आचार्य पुरोहितों ने शिव पुराण एवं शिव मंत्रों का जाप किया। महिला भक्त मंदिर परिसर में भजन कीर्तन करती रहीं। शाम को मनकामेश्वर बाबा का लाल गुलाब के फूलों से भव्य शृंगार किया गया। बाबा के दर्शन के लिए भक्त आतुर दिखे।
आदि शंकर विमान मंडपम मंदिर में प्रबंधक रमणी शास्त्री की देखरेख में सामूहिक अभिषेक पूजन हुआ। दरियाबाद स्थित तक्षकेश्वर महादेव मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का अखंड जप पीठाधीश्वर रविशंकर की देखरेख में हुआ। शक्तिपीठ अलोपशंकरी परिसर में पंचायती श्री महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत रामसेवक गिरि महाराज के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बाद दूध से रुद्राभिषेेक किया गया। दारागंज ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर, नागवासुकि मंदिर, शिवकुटी स्थित कोटेश्वर महादेव, कटरा स्थित पीला शिवाला, पड़िला महादेव, अरैल स्थित सोमेश्वर महादेव आदि शिव मंदिरों में विशेष पूजन अर्चन के लिए सुबह से शाम तक भक्त पहुंचते रहे।
विज्ञापन
आश्रमों में मंत्रोच्चार के बीच शिवार्चन
मंदिरों के साथ ही शहर के विभिन्न आश्रमों, मठों में भी शिवार्चन किया गया। संतों-महात्माओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भोलेनाथ का पूजन अर्चन किया। अल्लापुर स्थित बाघम्बरी मठ गद्दी में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य स्वामी आनंद गिरि, अलोपीबाग स्थित शंकराचार्य आश्रम में जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में श्रीमहंत रामसेवक गिरि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक पूजन किया।
सीआईडी फेम ‘निखिल’ ने किया अभिषेक
नैतिक विकास शोध संस्थान की ओर से सिद्धपीठ हठीले हनुमान मंदिर में चल रहे पार्थिव शिवलिंग निर्माण का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सीआईडी फेम ‘निखिल’ ने 51 हजार पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक किया। मुख्य जजमान संजय शुक्ला ने हल्दी और चंदन से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर गौ गंगा रक्षा का संकल्प लिया। भक्तों ने भोलेनाथ से राष्ट्र एवं राष्ट्रगान का विरोधियों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। पं. आलोक महराज ने भक्तों को शिव कथा सुनाई।