{"_id":"683b5819cb4412660208af63","slug":"everyone-saw-raju-pals-murder-but-now-even-his-murderers-are-not-on-earth-keshav-allahabad-news-c-3-ald1022-636631-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजू पाल की हत्या सबने देखी, लेकिन अब उनके हत्यारे भी धरती पर नहीं हैं : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजू पाल की हत्या सबने देखी, लेकिन अब उनके हत्यारे भी धरती पर नहीं हैं : केशव
विज्ञापन
दारागंज क्षेत्र में नगर निगम कीओर से स्थापित राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का उप
- फोटो : shiv tripathi
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दारागंज घाट पर अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही पाल समाज के लोगों को भी साधा। उन्होंने भाजपा शासन में अहिल्याबाई और पाल समाज का सम्मान बढ़ाने की बात करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने की अपील की।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपाई पीडीए की बात करते हैं लेकिन जब सत्ता में थे तो राजू पाल जैसे कितने लोगों की हत्या की। सपा विधायक पूजा पाल की मौजूदगी में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या किस तरह से हुई सभी ने देखा, लेकिन आज उनके हत्यारे भी धरती पर नहीं हैं।
वहीं, डिप्टी सीएम ने कहा कि माता अहिल्याबाई ने काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, रामेश्वरम समेत कई मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। केशव ने अपील की कि समाज के लोग लोक गीत, लोक नाटक भी तैयार करें और उसके माध्यम से माता अहिल्याबाई के संदेशों को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
इससे पहले विधायक पूजा पाल ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने अहिल्याबाई के जन्मदिन पर कई घोषणाएं कीं। उन्होंने 2027 के चुनाव में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हाथ को मजबूत करने की अपील की।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने यूपी बोर्ड के मेधावियों महक जायसवाल, शिवानी सिंह, शिप्रा, शिवानी यादव, श्रेया सिंह, साक्षी ओझा आदि को सम्मानित किया। उन्होंने महिला सफाईकर्मियाें को भी सम्मानित किया।
इससे पहले महापौर गणेश केसरवानी ने भी अतिथियों का स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीके सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ.रंजना त्रिपाठी ने संचालन किया। इस मौके पर सांसद प्रवीण पटेल, विधायक दीपक पटेल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, सीडीओ हर्षिका सिंह आदि मौजूद रहीं।
000
पेयजल पाइपलाइन बिछाने में आई है समस्या
- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने हर घर नल योजना का जिक्र करने के साथ इसमें हुई अनियमितता की तरफ भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने में कुछ समस्या आई है लेकिन विभाग उन्हें ठीक करेंगे। सभी के घरों में नल से पानी पहुंचेगा। इसे सुनिश्चित किया जाएगा।
...............
इन्हें मिला योजनाओं का लाभ
उप मुख्यमंत्री ने आवास योजना के तहत प्रेमा पटेल, मीरा, रंजना, रुकमीना देवी, कविता को चाभी प्रदान की। रिवॉल्विंग फंड योजना के तहत 256 समूहों को 76.80 लाख, सामुदायिक निवेश निधि योजना के तहत 573 समूहों को 8.59 करोड़, कैश क्रेडिट लिमिट योजना की 311 समूहों को 4.66 करोड़ रुपये के डेमो चेक प्रदान किए। बीसी सखी कुमारी अंजली, अंशु ओझा, सोनम द्विवेदी, विद्युत सखी सुषमा पाल, संजू मौर्या, मनीषा द्विवेदी को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।