फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Every Sunday, the echo of Om Jai Yamuna Maiya will be heard at the newly built Prabhupad Ghat

Prayagraj News: नए-नवेले प्रभुपाद घाट पर हर रविवार ओम जय यमुना मइया की सुनाई देगी गूंज...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Every Sunday, the echo of Om Jai Yamuna Maiya will be heard at the newly built Prabhupad Ghat
बीते रविवार को इस्कॉन मंदिर के परिसर में नए-नवेले प्रभुपाद घाट पर यमुना आरती करते पुजारी। स्रोत
ओम जय यमुना मइया...यह गूंज अब हर रविवार शाम छह बजे नए-नवेले प्रभुपाद घाट पर सुनाई देगी। यहां यमुना आरती की शुरुआत की गई है। शाम को कथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने इस्कॉन मंदिर परिसर में यमुना तट पर प्रभुपाद घाट का निर्माण कराया है। इसकी देखरेख व यहां के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी इस्कॉन मंदिर को सौंपी गई है। रामनवमी से यहां हर रविवार को यमुना आरती, कथा व सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। शुभांरभ के मौके पर बीते रविवार को करीब 800 श्रद्धालु इसमें शामिल हुए थे। हालांकि, यहां हजारों लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम शाम छह से सात बजे तक है। एक घंटे में इस्कॉन के अनुयायी आरती, कीर्तन, हरे कृष्णा, नृत्य, गायन करते हैं। जय राधा माधव...पर भव्य नृत्य कर सबका मन मोह लेते हैं। साथ ही एक चबूतरे पर भव्य यमुना आरती की जा रही है। सोशल मीडिया पर कार्यक्रम के वीडियो लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्कॉन मंदिर के सचिव जय प्रकाश ने बताया कि अभी प्रत्येक रविवार को आरती शुरू की गई है। लेकिन, भीड़ को देखते हुए आगे शनिवार और रविवार दोनों दिन यह व्यवस्था रहेगी। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। वहीं, प्रभुपाद घाट पर आई लव प्रयागराज का सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र बना है। यहां लोग सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed