फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Every mother for her children ' Super Mom '

हर मां अपने बच्चों के लिए ‘सुपर मॉम’

Sun, 07 Aug 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 07 Aug 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Every mother for her children ' Super Mom '
अमर उजाला सुपर मॉम कांटेस्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
‘अमर उजाला’ के ‘सुपर मॉम कान्टेस्ट’ में शनिवार को प्रतिभागियों ने स्वाद और हाजिर जवाबी से सभी का दिल जीत लिया। होटल कान्हा श्याम में आयोजित कान्टेस्ट में तीन चरणों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए करुणा सिंह ने ‘सुपर मॉम’ का खिताब हासिल किया। वहीं दूसरे स्थान पर रजनी त्रिपाठी और तीसरे स्थान पर जया त्रिपाठी रहीं। तीनों को बनारस में होने वाले ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया। 
विज्ञापन


इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता ने कहा, हर मां अपने बच्चों के लिए सुपर मॉम होती है। बच्चे के जन्म के साथ ही मां की सारी खुशियां उससे जुड़ जाती है। बच्चों की बेहतर परवरिश में ही वह सारा वक्त गुजार देती है। बच्चे भले ही बाहर हो, लेकिन मां का मन हमेशा उससे जुड़ा रहता है। बच्चों की भी जिम्मेदारी है कि वे अपने माता-पिता को समय और सम्मान दें। उन्होंने महिलाओं को मान और मंच देने के लिए ‘अमर उजाला’ की सराहना की। 
विज्ञापन


इससे पूर्व मुख्य अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता, कैच साल्ट एंड स्पाइसेज परिवार के सौरभ निगम एवं रजत, एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड के सैंथिल, पारले बेकस्मिथ ओरिजनल इंग्लिश मारी के हेमंत श्रीवास्तव ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। अमर उजाला की ओर से बुके और स्मृति चिन्ह देकर महापौर का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के पहले चरण में कैच साल्ट और मसालों से रेसिपी बनाने की प्रतियोगिता हुई। इस राउंड में मार्किंग रेसिपी बनाने में बरती गई साफ-सफाई, प्रेजेनटेशन और स्वाद के आधार पर निर्णय किया गया। दूसरा राउंड सवाल-जवाब का रहा। वहीं तीसरा राउंड दिमागी कसरत का रहा। इसमें प्रतिभागियों को पजल को साल्व करना था। तीनों चरणों के प्राप्त अंकों के आधार पर बेस्ट मॉम का चुनाव किया गया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। निर्णायक मंडल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.सुमति सक्सेना और होटल कान्हा श्याम की शेफ अंजलि चौरसिया शामिल रहीं।

एक तरफ जहां कान्टेस्ट की प्रतिभागी अपनी रेसिपी तैयार कर रही थीं, वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम का हिस्सा बनने पहुंची महिलाओं का भी खूब मनोरंजन किया गया। उनसे अलग-अलग सवाल जवाब पूछे गए और गिफ्ट्स भी बांटे गए। पारले क्रिस्पी एंड लाइटेस्ट मूवमेंट शेयर करने के लिए ममता श्रीवास्तव, रश्मि शुक्ला और रमा श्रीवास्तव को पारले की ओर से गिफ्ट हैंपर प्रदान किया गया। कैच साल्ट एंड स्पाइसेज, पारले बेक स्मिथ ओरिजनल इंग्लिश मारी व सहेली कार्यक्रम के पार्टनर रहे।


डॉक्टर ने दी सलाह
डॉ.सुमति सक्सेना ने कार्यक्रम में महिलाओं को जानकारी दी कि सहेली सबसे सुरक्षित नान स्टेरॉयडल गर्भ निरोधक गोली बिल्कुल भी हानिकारक नहीं है। इससे वजन का बढ़ना, चेहरे पर अनचाहे बाल या फिर सिरदर्द, उल्टी, चक्कर जैसे कोई साइड इफ्ेक्ट नहीं होते हैं। उन्होंने महिलाओं को गर्भ निरोधक उपायों के बारे में बताने के साथ ही सहेली को अपनाने की सलाह दी। 

जो बनीं विजेता
करुणा सिंह- स्पाइसी मैजिक कबाब    (प्रथम स्थान)
रजनी त्रिपाठी-  स्टीम्ड पोटेटो समोसा  (द्वितीय स्थान)
जया त्रिपाठी-  चने की दाल का पराठा और सांभर  (तृतीय स्थान)

कान्टेस्ट के अन्य प्रतिभागी
सरिता साहू- अप्पे फ्राई
सुचिता तिवारी- कार्न विद पोटेटो
प्रीति सिंह- चिली पनीर
दिव्या कोचर- मलाई पनीर कोफ्ता
रेनू द्विवेदी- सकौड़ा
चंदा सिंह- राजमा कोफ्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed