फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Every kind of employment will be ready

हर तरह के रोजगार का तैयार होगा डाटा

Sat, 01 Jun 2019 01:00 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Every kind of employment will be ready
टीजीटी के 404 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे जबकि 380 पद बैचवाइज भरे जाएंगे।
हर तरह के रोजगार और उनमें लगे लोगाें का डाटा एक जगह होगा। खास यह कि पूरा डिटेल ऑनलाइन होगा। 14 जून से  प्रस्तावित सातवीं आर्थिक गणना की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम मेंशुक्रवार को विकास भवन के सभागार में पांच मंडल के अफसरों को इसकी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इस बार सर्वे में खास यह है कि पूरी प्रकिया कागज रहित होगी। मोबाइल एप के माध्यम से सर्वे होगा। लखनऊ के बेहटा गांव में इसका प्रयोग किया जा रहा है। सर्वे में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के हर छोटे-बड़े आर्थिक कार्यों को शामिल किया जाएगा। विकास भवन में आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला में अफसरों और कर्मचारियों को सर्वे के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद जिला और ब्लाक स्तर पर अफसरों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


आर्थिक गणना का कार्य सांख्यिकी विभाग की निगारानी में कॉमन सर्विस सेन्टर के माध्यम से किया जाएगा। डीईएस की संयुक्त निदेशक दिव्या सरीन मेहरोत्रा ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। उप निदेशक गोपाल शर्मा ने सर्वे की प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पिछले सर्वे में 14 महीने लगे थे लेकिन इस बार एप के माध्यम से गणना में कम समय लगने की उम्मीद है। सीएससी स्टेट हेड  अतुलिय राय ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सर्वे के तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला में 18 जिलों के करीब 200 लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed