{"_id":"56f05fb44f1c1b881cf14d8c","slug":"every-home-will-lightning-upto-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 हजार करोड़ रुपये से 2022 तक हर घर में होगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 हजार करोड़ रुपये से 2022 तक हर घर में होगी बिजली
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 25 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को केपी कम्युनिटी हाल में आयोजित कार्यक्रम में परियोजना का उद्घाटन करते केंद्रीय उर्जा एवं कोयला राज्य मंत्री पीयूष गोयल ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद, फूलपुर और कौशांबी की संसदीय सीटों के शहरी इलाकों के लिए ‘इंटीग्रेटेड पॉवर डेवलपमेंट स्कीम (आईपीडीएस)’ और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ‘दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाई)’ का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय ऊर्जा एवं कोयला राज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अपनी भावी योजनाओं पर चर्चा की। कहा कि 32612 करोड़ रुपये से 2022 तक देश के सभी घरों में बिजली मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जबकि 2019 तक सभी गांवों का विद्युतीकरण कर दिया जाएगा।
केपी कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में पीयूष गोयल ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार शहर और गांवों के लिए एक साथ दो विद्युतीकरण योजनाओं को एक साथ शुरू किया जा रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के विद्युतीकरण की योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि यूपी में हर घर तक बिजली पहुंचाने के लिए आईपीडीएस के तहत 4721 करोड़ रुपये और गांवों के लिए 11500 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। इससे 60 हजार गांवों तक बिजली पहुंचाई जाएगी। 2017 तक यूपी का ऐसा कोई गांव नहीं होगा जहां बिजली नहीं होगी। उन्होंने यूपी में बिजली पहुंचाने के काम में तेजी लाने का दावा किया। कहा कि जहां 11वीं और 12वीं पंचवर्षीय योजना में केवल 27 फीसदी बिजली पहुंचाई गई वहीं उनके कार्यकाल में इसमें तेजी लाते हुए साढ़े बारह सौ से अधिक गांवों में बिजली पहुंच चुकी है। जल्दी ही बचे हुए गांवों का विद्युतीकरण कर दिया जाएगा। उन्होंने लाइन लास और विद्युत चोरी पर भी सिकंजा कसने पर शुरू की गई ‘उदय’ योजना के बारे में भी बताया। कहा कि यह लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि लाइन लास की दर को घटाकर 15 फीसदी पर लाया जाए। इससे यूपी में दो सौ से ढाई सौ करोड़ रुपये का फायदा होगा।
बातचीत में मंत्री ने कांग्रेस के समय शुरू की गई राजीव गांधी प्रधानमंत्री विद्युतीकरण योजना पर प्रकाश डालते हुए यूपीए सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि देश में नौ वर्षों में विद्युतीकरण का जितना काम होना चाहिए उसके मुकाबले 27 फीसदी काम हुआ। इसमें 10 फीसदी बिजली गरीबों के घरों में पहुंच पाई। मंत्री इसके पहले मेजा, बहादुरपुर, दहियावां बाजार, सोरांव, सहित जिले की चार विधान सभाओं में जाकर में डीडीयूजीजेवाई का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
301 करोड़ रुपये से इलाहाबाद की बिजली होगी अपग्रेड
इलाहाबाद। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इलाहाबाद में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने का भी आश्वासन दिया। कहा कि इसके लिए 301 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इससे विद्युत व्यवस्था को और उच्चीकृत किया जाएगा। उन्होंने जिले में नौ सब स्टेशन के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया। कहा कि जल्दी ही इलाहाबाद के साथ पूरे यूपी को सस्ती और 24 घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी।