फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Every class is suffering under BJP government, there is a need to fight against inflation and unemployment.

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल बोले- भाजपा सरकार में हर वर्ग त्रस्त, भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर

Sun, 16 Jun 2024 06:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Jun 2024 06:03 PM IST
सार

भाजपा सरकार हर वर्ग का शोषण कर रही है। इसके खिलाफ हमे एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। श्यामलाल ने यह बातें जंघई क्षेत्र के पिलखिनी और झारी गांव की ओर से आयोजित संयुक्त स्वागत समारोह में कहीं।

विज्ञापन
Every class is suffering under BJP government, there is a need to fight against inflation and unemployment.
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल का स्वागत रते सपाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों से आम जनमानस त्रस्त है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। शिक्षित नौजवान डिग्री लेकर सड़क पर घूम रहे हैं। भाजपा सरकार हर वर्ग का शोषण कर रही है। इसके खिलाफ हमे एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। श्यामलाल ने यह बातें जंघई क्षेत्र के पिलखिनी और झारी गांव की ओर से आयोजित संयुक्त स्वागत समारोह में कहीं।

विज्ञापन


पिलखिनी गांव में अरुण यादव के आवास पर हुए कार्यक्रम में श्यामलाल पाल ने कहा कि सपा ने 37 सीटें जीतकर प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसके लिए और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। अपने सम्मान और अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। अन्यथा समाज के सभी वर्गों को शोषण होता रहेगा। लोकसभा चुनाव में अनुसूचित जाति के लोगों ने इंडिया गठबंधन पर अपना भरोसा जताया है।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रतापपुर विधायक विजया यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष पंधारी यादव एवं कृष्णमूर्ति यादव, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, युवजन जिलाध्यक्ष मुलायम यादव, अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष योगेश पाल, राधेश्याम भास्कर, अरविंद पांडेय, श्याम सूरत सरोज, गरुण पांडेय, प्रशांत उर्फ गणेश मिश्रा, छोटेलाल मिश्रा, लाल यादव, शिव बालक सरोज, दिनेश कुमार सरोज, जय कुमार यादव प्रधान झारी, रायचंद सरोज, विजय शंकर सरोज, रामचंद्र मौर्य, घनश्याम यादव, विमल यादव, साधु यादव, सूरज सरोज, मिथिलेश यादव, अखिलेश यादव, सुभाष गौतम, प्रेमचंद यादव, दारा पाल, विजय कुमार यादव, जसलोक अंबेडकर, कन्हैयालाल वनवासी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed