फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Every candidate will get question paper in a sealed packet UPPSC took an important decision

यूपीपीएससी का बड़ा फैसला: अब हर अभ्यर्थी को सील बंद पैकेट में मिलेंगे प्रश्न पत्र, अपने हाथ से खोलेंगे लिफाफा

Sun, 07 Jul 2024 10:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Jul 2024 10:14 AM IST
सार

यूपीपीएससी ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब हर अभ्यर्थी को सील बंद पैकेट में प्रश्न पत्र मिलेंगे। अभ्यर्थी अपने हाथ से पैकेट खोलेंगे। अन्य आयोगों की भर्तियों में भी इस नई व्यवस्था को लागू करने की तैयारी है। 

विज्ञापन
Every candidate will get question paper in a sealed packet UPPSC took an important decision
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं में प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। आयोग की सभी परीक्षाओं में हर अभ्यर्थी को सील बंद पैकेट में प्रश्न पत्र दिए जाएंगे और अभ्यर्थी सील बंद पैकेट को अपने हाथों से खोलेंगे। 
विज्ञापन


अन्य आयोगों और बोर्ड की भर्ती परीक्षाओं में भी इस व्यवस्था को लागू किए जाने की तैयारी हो गई है। इससे पूर्व आयोग की परीक्षाओं में 24-24 प्रश्न पत्रों के बंडल सील पैकेट में परीक्षा केंद्रों को भेजे जाते थे। ऐसे में बंडल की सील को नुकसान पहुंचाए बिना उसमें से एक पेपर आसानी से निकाला जा सकता था। 
विज्ञापन


पेपर लीक मामलों में यह आशंका भी जताई गई कि बंडल की सील को नुकसान पहुंचाए बिना उसमें से एक प्रश्न पत्र निकाला गया और बाद में वापस बंडल में रख दिया गया, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर अब लोहे के बक्सों में रखे जाएंगे और हर प्रश्न पत्र को अलग-अलग सील किया जाएगा। प्रश्न पत्रों के सील पैकेट पारदर्शी होंगे, जिसमें ऊपर से केवल पहला और अंतिम पृष्ठ ही दिखेगा, जिनमें सवाल नहीं होते हैं।

अगर प्रश्न पत्रों के सील पैकेट एक बार खोल दिए गए तो उन्हें दोबारा सील नहीं किया जा सकेगा। सील पैकेट की विशेष पहचान भी होगी, जिससे यह पता चला सकेगा कि उससे कोई छेड़छाड़ हुई है या नहीं।

परीक्षा शुरू होने पर हर अभ्यर्थी के हाथ में सील बंद पैकेट में प्रश्न पत्र होंगे और अभ्यर्थी अपने हाथों से पैकेट खोलेंगे। इससे अभ्यर्थी स्वयं पूरी तरह से आश्वस्त हो सकेंगे कि उन्हें जो प्रश्न पत्र मिला है, उससे कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। आयोग के सूत्रों ने बताया कि आयोग की आगामी सभी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को विशेष प्रकार के सील बंद पैकेट में ही प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

400 के पार पहुंची कॉपियां देखने वालों की संख्या
पीसीएस जे मुख्य परीक्षा-2022 की कॉपियां देखने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 409 हो गई है। परीक्षा में 50 अभ्यर्थियों की कॉपियां की अदला-बदली का मामला सामने आने के बाद कॉपियों देखने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने लगी है। आगे यह संख्या और तेजी से बढ़ सकती है। अभ्यर्थियों को 30 जुलाई तक कॉपियां दिखाई जाएंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed