फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Every advocate in the High Court should file at least one petition in Hindi

Prayagraj News: हाईकोर्ट में हर अधिवक्ता कम से कम एक याचिका हिंदी में दाखिल करें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Every advocate in the High Court should file at least one petition in Hindi
इलाहाबाद हाई कोर्ट परिसर में भारतीय भाषा अभियान काशी प्रांत की बैठक में शामिल अधिवक्ता गण।स्वय - फोटो : संवाद
हाईकोर्ट परिसर में मंगलवार को भारतीय भाषा अभियान, काशी प्रांत की बैठक हुई। इसमें संकल्प पारित किया गया कि हाईकोर्ट का हर अधिवक्ता कम से कम एक याचिका हिंदी में दाखिल करे। इसके लिए अभियान चलाने का फैसला लिया गया। बैठक में भारतीय भाषा अभियान की इलाहाबाद उच्च न्यायालय इकाई का गठन किया गया। काशी प्रांत संयोजक अजय मिश्रा ने पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।
विज्ञापन

पवन कुमार राव को न्यायालय इकाई का संयोजक और कुलबीर सिंह व अनूप मिश्रा को सहसंयोजक बनाया गया है। कोषाध्यक्ष अभिषेक सिंह, व्यवस्था प्रमुख लब्ध प्रतिष्ठ मिश्रा, सूचना और मीडिया प्रमुख अमन सिंह विसेन को बनाया गया है। महिला संयोजक आशा परिहार और सहसंयोजक स्वेच्छा दुबे ओर सीमा वर्मा को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

मीमांसा विषय पर शोध व कार्य के लिए सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी, एकात्म मानववाद पर अग्निहोत्री त्रिपाठी, न्यायिक सुधार पर आशा परिहार, नए आपराधिक कानून पर मनोज दुबे और हिंदी में वाद प्रमुख की जिम्मेदारी अरविंद सिंह को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अजय मिश्रा, सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी, पवन कुमार राव, एसपी शुक्ला ,कुलबीर सिंह, अभिषेक सिंह, लब्ध प्रतिष्ठ मिश्रा, सत्य प्रकाश शुक्ला, अमन सिंह बिसेन, शिवपूजन राय, अनूप मिश्रा, अरविंद सिंह, मनोज दुबे, शिशिर श्रीवास्तव, आशा परिहार, गीता परिहार, स्वेच्छा दुबे, अनूप घर दुबे, अमित सिंह, डीके सिंहा अग्निहोत्री त्रिपाठी, दिनेश सिंह, संजय राय, समेत काफी संख्या में भारतीय भाषा अभियान के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed