फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Every activity of the suspect will be monitored, a chart will be prepared

संदिग्ध की हर गतिविधि पर रहेगी नजर, तैयार होगा चार्ट

Sat, 21 Mar 2020 01:33 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Every activity of the suspect will be monitored, a chart will be prepared
मनोवैज्ञानिक की राय - फोटो : Amar Ujala
कोरोना के हर संदिग्ध की सभी तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। उनके हर मूवमेंट का चार्ट तैयार किया जाएगा। इतना ही नहीं उनके मोबाइल का काल डिटेल भी खंगाला जाएगा। ताकि, उनके संपर्क में आने वाले हर शख्स पर नजर रखी जा सके। शुक्रवार को हुई बैठक में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने यह निर्देश दिए। यह जिम्मेदारी सीएमओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन


कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है, जो 24 घंटे संचालित रहेगा। कंट्रोल रूम के नंबर 7458825340, 9454455138 पर कोरोना से संबंधित हर तरह की जानकारी दी और ली जा सकती है। बैठक में सीएमओ ने बताया कि  कोरोना के मरीजों के लिए दो विशेष एंबुलेंस रखे गए हैं। बैठक में एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच, आइसोलेशन वार्ड में सुविधाओं, वेंटिलेटर आदि इंतजामों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


डीएम ने निर्देश दिया कि शासन स्तर पर जारी दिशा-निर्देश का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। कोरोना वार्ड में तैनात चिकित्सकों तथा अन्य स्टाफ को प्रशिक्षण दिए जाने का भी निर्देश दिया। बैठक में मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, सीडीओ आशीष कुमार, एडीएम एफआर एमके सिंह, सीएमओ जीएस बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed