{"_id":"579e559d4f1c1bcc222b8cc2","slug":"even-on-holiday-bulldozers-roared","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के दिन भी गरजा बुल्डोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के दिन भी गरजा बुल्डोजर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 01 Aug 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
bulldozer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने रविवार को सिविल लाइंस की विभिन्न सड़कों पर अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान रेडियो स्टेशन, हाईकोर्ट के आसपास, एजी ऑफिस से एकलव्य चौराहा तक कार्रवाई की गई। इसके बाद दस्ते ने मधवापुर सब्जी मंडी में कार्रवाई। पूरे अभियान में पुलिस और यातायात पुलिस का बराबर सहयोग न मिलने के कारण नगर निगम को दिक्कत आ रही है।
अतिक्रमण प्रभारी एसएल यादव, अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले के नेतृत्व में निगम के दस्ते ने हाईकोर्ट चौराहा से कार्रवाई शुरू की। यहां से रेडियो स्टेशन, एजी ऑफिस चौराहा से सरोजनी नायडू मार्ग पर एकलव्य चौराहा तक कार्रवाई में रोड पटरी पर तीन दर्जन से अधिक गुमटी-ठेले तोड़े गए। दस्ते ने यहां सड़क के दोनों ओर पक्की गुमटियां बंद कराई। यहां दुकानों का सामान गुमटी से काफी आगे तक रखा जाता है। सोमवार से बाहर सामान रखने पर गुमटी सील करने की चेतावनी भी दी गई।
इसके बाद दस्ता हर्षवर्धन चौराहा पहुंचा। वहां से बैहरना डाटपुल तक मधवापुर सब्जी मंडी में फिर से सड़क पर लगी दुकानों को चबूतरे पर कराना था। मौके पर पहुंचकर दस्ते में शामिल अफसरों ने जार्जटाउन थाने की पुलिस को फोन किया लेकिन पुलिस फोर्स नहीं आई। इसके बाद स्वयं कार्रवाई कर दुकानों को पीछे हटाया। अतिक्रमण प्रभारी श्री यादव का कहना है कि पुलिस और यातायात पुलिस का सहयोग न मिलने के कारण कार्रवाई में अड़चन आ रही है।