फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Even after giving time twice, NHAI did not submit the counter affidavit

Prayagraj News: दो बार समय देने के बाद भी एनएचएआई ने नहीं जमा किया जवाबी हलफनामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Even after giving time twice, NHAI did not submit the counter affidavit
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एनएचएआई को दो बार समय देने के बाद भी जवाबी हलफनामा न जमा करने पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि यह अंतिम मौका है इस बार जवाबी हलफनामा न जमा करने पर मान लिया जाएगा कि जानबूझकर एनएचएआई सच्चाई छुपा रहा है। वीरेंद्र कुमार शर्मा व अन्य की ओर से दायर याचिका की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता व न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की कोर्ट ने यह आदेश दिया है।
विज्ञापन

मामले में मेरठ निवासी याची वीरेंद्र कुमार शर्मा व अन्य की ओर से मुआवजे की मांग को लेकर एनएचएआई के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इसपर जवाब मांगा गया था। दो बार समय दिए जाने के बाद जवाबी हलफनामा जमा नहीं किया जा सका। वहीं एनएचआई के अधिवक्ता आरके जायसवाल ने अतिरिक्त समय देने के लिए कोर्ट से अनुरोध किया। कोर्ट ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जवाबी हलफनामा दाखिल करने का यह अंतिम मौका है। इस बार जवाबी हलफनामा न जमा किया गया तो मान लिया जाएगा कि एनएचएआई की ओर से सच्चाई छुपाई जा रही है। न्यायालय इस मामले की सुनवाई के लिए अगली तिथि 16 मई निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed