फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Even after four years, the Jal Jeevan Mission project in Malak Balau remains far from being implemented

Prayagraj News: चार वर्षों के बाद भी मलाक बलऊ में जल जीवन मिशन योजना धरातल से कोसों दूर

Tue, 10 Mar 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 10 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Even after four years, the Jal Jeevan Mission project in Malak Balau remains far from being implemented
विकासखंड शृंग्वेरपुर धाम के मलाक बलऊ गांव में जल जीवन मिशन के तहत करीब चार करोड़ रुपये की लागत से संचालित की जा रही पेयजल योजना चार वर्षों बाद भी धरातल पर पूरी तरह मूर्त रूप नहीं ले पाई है। योजना की धीमी प्रगति और अधूरे कार्यों को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

बिछिया, शिवलाल का पूरा, मलकिया, सूबेदार का पूरा, ककरहिया, गुड़ुइया, डिहवा समेत सात पुरवों वाले इस बड़े गांव के लोगों को घर-घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस परियोजना की शुरुआत की गई थी।
विज्ञापन

योजना के तहत पानी की टंकी निर्माण, पाइपलाइन बिछाने और प्रत्येक घर तक नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद कई स्थानों पर पाइपलाइन का कार्य अधूरा है, जबकि कुछ जगहों पर पाइप डालने के बाद सड़कें भी ठीक नहीं कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि योजना की शुरुआत बड़े दावों के साथ की गई थी, लेकिन जिम्मेदार विभाग और ठेकेदार की उदासीनता के चलते कार्य लगातार लटकता जा रहा है। जबकि योजना का उद्देश्य हर घर तक नल से जल पहुंचाना था। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द योजना को पूरा कराने की मांग की है।
उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्य पूरा नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शेष कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि गांवों में बनाई जा रही पानी की टंकियों को लेकर कार्य में शिथिलता को लेकर बड़ी शिकायत है। इसकी जलशक्ति मंत्री से शिकायत की जाएगी।
चार वर्षों से बनाई जा रही जल जीवन मिशन की टंकी तो बन गई मगर तमाम कार्य अभी भी बाकी हैं। जिम्मेदार अधिकारियों से बात करने पर बस यही कहते हैं, बहुत जल्द पूरी हो जाएगी। -संदीप पटेल ग्राम प्रधान, मलाक बलऊ, शृंग्वेरपुर धाम

पेयजल योजना में लगी कार्यदायी संस्था के अधिकारी जानबूझकर बेपरवाही बरत रहे हैं। अन्यथा पड़ोस के कई गांवों में पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है।- राजेंद्र सिंह, अपना दल नेता, मलाक बलऊ


टंकी का पानी तो नहीं नसीब हुआ लेकिन सड़़कें अलबत्ता बर्बाद हो गईं। इससे आवागमन भी दुश्वार हो गया। -राकेश साहू, बिछिया मलाक बलऊ।
पेयजल योजना की दयनीय हालत यह है कि अब तक न तो सभी पुरवों में पाइप लाइन बिछाई गई है और न ही ग्रामीणों को कनेक्शन दिया गया है। आपूर्ति तो दूर की कौड़ी है। -कृष्ण शंकर मिश्र, मलाक बलऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed