{"_id":"f2f5af1fca600562f109de7390cd74fc","slug":"eunuchs-said-police-raid-try-to-beat-htyaropi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजड़ों ने बोला थाने पर धावा, हत्यारोपी को पीटने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिजड़ों ने बोला थाने पर धावा, हत्यारोपी को पीटने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 03 Feb 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
इंद्रपुरी कालोनी में हिजड़े मुन्नी मुखन्नस (65) की हत्या से नाराज सैकड़ों हिजड़ों ने कीडगंज थाने पर सोमवार सुबह धावा बोल दिया। हिजड़े हत्या के आरोप में पकड़े गए सराय इनायत के चकिया के जय सिंह कुशवाहा को पीटने पर आमादा थे और लॉकअप में घुसने के लिए सिपाहियों से चाभी छीनने की कोशिश करने लगे। हिजड़ों को शांत कराने में पुलिस के पसीने छूट गए। हिजड़ों ने पुलिस को हत्या के दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 48 घंटे का समय दिया है। उधर पुलिस ने जय सिंह को सोमवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने उसकी रिमांड मांगी है।
चाकू के साथ पकड़ा गया जय सिंह बार-बार बयान बदल रहा है। रविवार रात वह कह रहा था कि जमीन के खरीद फरोख्त के लिए हिजड़े की हत्या की गई लेकिन सोमवार को नशा उतरने के बाद उसने बयान बदल दिया। वह कहने लगा कि उसका पूरे मामले से कोई लेनादेना नहीं। उसे लोगों ने गलती से पकड़ लिया। जब उससे पुलिसिया तरीके से पूछताछ शुरू हुई तो उसने साथियों के नाम बताए। कहा कि वह अपने ही गांव के रामदीन और कनिहार के तोता के साथ मुन्नी मुखन्नस के घर गया था। वह घर के भीतर नहीं गया था। अंदर रामदीन और तोता गए थे। हालांकि चश्मदीद सुशीला देवी का बयान है कि घर से तीन लोग निकले थे। जय सिंह के कपड़े पर खून भी लगा था। जब उसे पकड़ा गया तो उसने वकील नवीन सिंह पर चाकू भी तान दिया था। जय सिंह एलआईसी एजेंट है। उसके पिता गौरीशंकर रोडवेज में कंडक्टर थे।