{"_id":"5df3e9048ebc3e87c9331ac4","slug":"etc-installed-in-48-lanes-of-nine-toll-plazas-fastag-missing-allahabad-news-ald262889319","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ टोल प्लाजा की ४८ लेन में लगा ईटीसी, फास्टैग डिवाइस नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ टोल प्लाजा की ४८ लेन में लगा ईटीसी, फास्टैग डिवाइस नदारद
विज्ञापन
प्रयागराज। राष्ट्रीय राजमार्गों पर रविवार से बिना रुकेयात्रा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईटीसी तो लग गया लेकिन, शुक्रवार को एनएचएआई के प्रयागराज जोन के नौ टोल प्लाजा में से सात पर फास्टैग नदारद रहा। एनएचएआई दफ्तर में खुली विंडो के अलावा लालानगर और बाईपास टोल प्लाजा पर ही फास्टैग वाहन स्वामियों को मिल सका। फिलहाल टोल विंडो पर फास्टैग की उपलब्धता में भारी कमी होने की वजह से अभी तक सिर्फ 50 फीसदी ही वाहनों में यह सुविधा दी जा सकी है। ऐसे में 15 दिसंबर से शुरू होने वाली इस टोल प्रणाली को लेकर अफसर रास्ता निकालने की भी कोशिश में जुटे हैं। कहा जा रहा है कि अगर फास्टैग डिवाइस की इसी तरह कमी बनी रही तो आधे लेन में ईलेक्ट्रॉनिक टोल और आधी गैलरियों से कैश टोल वसूली की जाएगी।
जिले के नौ टोल प्लाजा की 48 गैलरियों में इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) रीडर लगा दिया गया है, ताकि किसी भी लेन से वाहन के गुजरने पर फास्टैग डिवाइस से निर्धारित टोल बिना रुके वाहन स्वामी के खाते से सीधे काटा जा सके। इसमें लालानगर की छह लेन, प्रयागराज बाईपास केहंडिया टोल प्लाजा की 10 लेन, कोखराज टोल प्लाजा की 10 लेन, नवाबगंज, महेवा व सहसो टोल प्लाजा की 2-2 लेन, रीवा राजमार्ग के हर्रो टो प्लाजा की आठ लेन, मुंगारी व अमरेहा टोल प्लाजा की चार-चार लेन शामिल हैं। एनएचएआई के अफसरों सीएमडी सुखविंदर सिंह को सभी टोल बैरियरों पर ईटीसी लगाए जाने के साथ ही फास्टैग की भारी कमी होने की भी रिपोर्ट दी है। फिलहाल कोखराज, हंडिया व लालानगर टोल प्लाजा पर ही फास्टैग मिल पा रहा है। छह टोल प्लाजा नवाबगंज, सोरांव, सहसो के अलावा रीवा राजमार्ग स्थित हर्रो, प्रयागराज-बांदा राजमार्ग पर अमरेहा और प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर मुंगारी टोल प्लाजा पर फास्टैग विंडो तक अभी नहीं खोली जा सकी है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एके राय ने बताया कि इन तीनों टोल बैरियरों पर फास्टैग डिवाइस के वितरण के लिए शनिवार तक विंडो खोल दी जाएगी, ताकि वाहन स्वामियों को नई टोल प्रणाली से जुड़ने में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
हर टोल प्लाजा की आधी लेन कैश कलेक्शन के लिए छोड़ने की तैयारी
प्रयागराज। इलेक्ट्रानिक पथकर वसूली के लिए समय बढ़ाए जाने के बाद भी टोल बैरियरों पर फास्टैग की कमी दूर नहीं की जा सकी है। एनएचएआई के अफसरों का कहना है कि तैयारी कर ली गई है लेकिन फास्टैग डिवाइस की कमी की वजह से 15 दिसंबर से पूर्ण रूप से हर टोल प्लाजा पर ईटीसी लागू नहीं हो सकेगी। ऐसे में आधी लेन कैश टोल कलेक्शन के लिए छोड़ी जा सकती है। ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।