फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Espionage meter will catch electricity theft every transformer will open energy account

Power Corporation : अब बिजली चोरी करने वालों की खैर नहीं, बिजली चोरी पकड़ने के लिए लगेंगे जासूसी मीटर

Sun, 29 Aug 2021 06:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Aug 2021 06:11 AM IST
विज्ञापन
Espionage meter will catch electricity theft every transformer will open energy account
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

अब घरों में ही नहीं मुहल्ले के हर ट्रांसफारमर पर जासूसी मीटर लगाए जाएंगे। इसी के साथ ट्रांसफारमरों का एनर्जी एकाउंट खोला जाएगा। ताकि, ट्रांसफारमर को मिलने वाली बिजली और उससे जुड़े फीडर पर उपभोक्ताओं के मीटर की रीडिंग के अंतर के आधार पर चोरी का पता किया जा सके। ऐसे में बिजली चोरी करने वाले कटियामारों को आसानी से पकड़ा जा सकेगा। चोरी रोकने के लिए यूपीपीसीएल ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


घरों में होने वाली बिजली चोरी अब आसानी से पकड़ में आ सकेगी। इसके लिए विद्युत विभाग ने एक नायाब तरीका ढूंढ निकाला है। गली-मुहल्लों में जहां ट्रांसफारमर लगे हैं, वहां विभाग इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाकर हर घर की रीडिंग की जासूसी करेगा। घरेलू मीटर और विद्युत विभाग की ओर से ट्रांसफारमरों में लगाए जाने वाले मीटरों की रीोडग में अगर कोई अंतर पाया जाता है तो आसानी से चोरी पकड़ में आ जाएगी।

विज्ञापन

Espionage meter will catch electricity theft every transformer will open energy account
Smart Energy Meter - फोटो : AmarUjala

शहर सात डिवीजनों में 3.50 लाख से अधिक बिजली के उपभोक्ता हैं। हाल के दिनों में चलाए गए अभियानों के दौरान कई घरों में लगे मीटरों में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पकड़े गए। इस तरह के डिवाइस से मीटर बाईपास कर बिजली चोरी के मामले पकड़े गए थे। इसके अलावा केबल क्रास कर भी बिजली चोरी की जा रही है। घरों में लगे मीटरों में रीडिंग कम करने के इस तिलिस्म को तोड़ने के लिए अब बिजली विभाग ने नई योजना तैयार की है।

Espionage meter will catch electricity theft every transformer will open energy account
बिजली का मीटर
अब कॉलोनियों के अलावा गली, मुहल्लों में बिजली आपूर्ति के लिए लगे ट्रांसफारमरों पर इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए जाएंगे। ऐसे मीटरों को लगाए जाने के बाद संबंधित ट्रांसफारमर को दी जाने वाली बिजली और उस क्षेत्र के उपभोक्ताओं के घरों के मीटरों की रीडिंग का मिलान किया जाएगा। ऐसे में आपूर्ति और खपत में अंतर पाए जाने पर अधिकारी चेकिंग कर बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ता को आसानी से पकड़ सकेंगे। शहर के सभी डिवीजनों में जल्द ही इसे मूर्त रूप दिया जाएगा। हाई लाइन लॉस वाले फीडरों पर लगे ट्रांसफारमरों का एनर्जी एकाउंट खोलने के लिए मीटर लगने शुरू हो गए हैं।
  
बिजली चोरी रोकने के लिए अब हर ट्रांसफारमर का एनर्जी एकाउंट खोला जाएगा। इसके लिए ट्रांसफारमर पर मीटर लगाए जाएंगे। ताकि, ट्रांसफारमर को मिलने वाली बिजली और उपभोक्ताओं के मीटर में खपत के अंतर के आधार पर चोरी का पता किया जा सके। आरके सिंह, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed