{"_id":"5fd798b9176c50517b4c5358","slug":"escalation-ips-manilal-patidar-s-troubles-increased-another-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार आईपीएस मणिलाल पाटीदार की मुश्किलें बढ़ीं, एक और मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार आईपीएस मणिलाल पाटीदार की मुश्किलें बढ़ीं, एक और मुकदमा दर्ज
Mon, 14 Dec 2020 10:24 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
मणिलाल पाटीदार आईपीएस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा के पूर्व एसपी और क्रशर प्लांट व्यापारी पर जानलेवा हमले, रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे आईपीएस मणिलाल पाटीदार की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। इसी क्रम में उनके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश की अवहेलना के आरोप में यह मुकदमा उनके खिलाफ पूर्व में दर्ज केस की विवेचना कर रहे एसआईटी के विवेचक प्रयागराज एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा की तहरीर पर लिखा गया है। मामला दर्ज कर महोबा जनपद के कबरई थाने की पुलिस जांच में जुट गई है।
विवेचक आशुतोष मिश्रा की ओर से इस संबंध में महोबा के एसपी को तहरीर भेजी गई। जिसमें उन्होंने बताया कि पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार के खिलाफ जानलेवा हमला, रंगदारी मांगने, धमकाने व आपराधिक साजिश रचने के अलावा भ्रष्टाचार अधिनियम समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे की विवेचना वह कर रहे हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पूर्व एसपी फरार चल रहे हैं।
काफी तलाश करने के बाद भी गिरफ्तारी न होने पर 13 नवंबर को उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू की गई। जिसके तहत कोर्ट से जारी कुर्की की कार्रवाई संबंधित 82 का नोटिस 17 नवंबर को आरोपी के घर पर चस्पा किया गया। महोबा के चरखारी थाने में तैनात एसआई समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने फरार आईपीएस के राजस्थान में डूंगरपुर जनपद के ग्राम सरौंदा थाना सगवाड़ा स्थित घर पर पहुंचकर नियमानुसार नोटिस तामीला कराया।
विज्ञापन
नियमानुसार आरोपी अफसर को एक महीने के भीतर कोर्ट के समक्ष हाजिर हो जाना था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इस प्रकार उन्होंने कोर्ट के आदेश की अवहेलना की। उनका यह कृत्य धारा 174 ए के तहत दंडनीय अपराध है। ऐसे में उनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जाए। तहरीर के आधार पर कबरई थाने में आरोपी अफसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

- एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना के मामले में फरार आईपीएस पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनकी संपत्ति कुर्क करने संबंधी कार्रवाई के लिए जल्द ही कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।