फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Equipment used in Maha Kumbh will be distributed in other districts, government formed a committee

Prayagraj : महाकुंभ में लगे उपकरणों का अन्य जिलों में होगा वितरण, शासन ने कमिश्नर की अध्यक्षता में बनाई कमेटी

Wed, 02 Apr 2025 12:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Apr 2025 12:20 PM IST
सार

महाकुंभ-2025 में अलग-अलग विभागों की ओर से लगाए गए उपकरणों को प्रयागराज सहित अन्य जिलों में वितरित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए शासन ने मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है।

विज्ञापन
Equipment used in Maha Kumbh will be distributed in other districts, government formed a committee
महाकुंभ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ-2025 में अलग-अलग विभागों की ओर से लगाए गए उपकरणों को प्रयागराज सहित अन्य जिलों में वितरित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए शासन ने मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है। जल्द ही कमेटी विभागों से इस बाबत प्रस्ताव मांगेगी। महाकुंभ मेले में बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर, स्टेबलाइजर समेत अनेक आधुनिकतम उपकरण, बिजली पोल, एलईडी लाइटें लगाई थीं।

विज्ञापन


जल निगम ने 200 से अधिक वाटर एटीएम, नलकूपों से जलापूर्ति के लिए मोटर के साथ स्टेबलाइजर और पाइपलाइन समेत अनेक उपकरण लगाए थे। इसी तरह से स्वास्थ्य, लोक निर्माण, सिंचाई समेत अन्य विभागों की ओर से भी आधुनिकतम उपकरण लगाए गए। महाकुंभ के समापन के बाद यहां इन उपकरणों की उपयोगिता खत्म हो गई है और अब इनका वितरण प्रयागराज सहित अन्य जिलों में किया जाएगा। इसका निर्धारण मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बनी कमेटी करेगी।
विज्ञापन


मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत का कहना है कि विभागवार उपकरणों की कहां-कहां जरूरत है। इस बाबत जल्द ही प्रस्ताव मांगे जाएंगे। इसके अलावा सर्वे भी कराया जाएगा। इसके बाद उपकरणों का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महत्वपूर्ण वस्तुएं एवं उपकरण

उपकरण                                     मात्रा
एलईडी लाइटें                                    67,026
स्टील ट्यूबलर पोल                         20,000
एचटी लाइन                                     173 किमी
दो गुणे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर            85
250 केवीए का ट्रांसफार्मर             14
100 केवीए का ट्रांसफार्मर             128
शौचालय                                     1,50,000
कूड़ा उठाने वाले वाहन                         120
बड़े वाहन                                     40
मोबाइल शौचालय                         650
वाटर एटीएम                                     200

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed