फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Entry into Mahakumbh Mela area will be available after three level checking, police intelligence squad also ac

Mahakumbh : तीन स्तरीय चेकिंग के बाद महाकुंभ मेला क्षेत्र में मिलेगा प्रवेश, पुलिस का खुफिया दस्ता भी सक्रिय

Wed, 25 Dec 2024 07:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Dec 2024 07:55 PM IST
सार

महाकुंभ मेले में देश-विदेश से 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मेला एसएसपी राजेश द्विवेदी ने बताया है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और हाईटेक किया जा रहा है। नए साल को लेकर महाकुंभ की पुलिस अलर्ट मोड पर है। विशेष तौर पर मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Entry into Mahakumbh Mela area will be available after three level checking, police intelligence squad also ac
महाकुंभ क्षेत्र में गश्त करते घुड़सवार पुलिस दल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नए साल को लेकर महाकुंभ मेला में मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी के साथ मेला क्षेत्र, प्रयागराज और आसपास के जिलों में खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है। गलत इरादों को लेकर यहां कोई भी प्रवेश न कर सके, इसके लिए जिला प्रवेश के दौरान हर एक व्यक्ति की चेकिंग का इंतजाम किया गया है। सबसे जरूरी बात ये है कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खुफिया दस्ते तैनात कर दिए गए हैं। तीन स्तरीय चेकिंग के बाद ही मेला क्षेत्र में प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन


महाकुंभ मेले में देश-विदेश से 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मेला एसएसपी राजेश द्विवेदी ने बताया है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और हाईटेक किया जा रहा है। नए साल को लेकर महाकुंभ की पुलिस अलर्ट मोड पर है। विशेष तौर पर मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महाकुंभ, प्रयागराज और आसपास के जिलों में तीन स्तरीय सुरक्षा तंत्र मुस्तैद किया गया है। जिससे एक एक श्रद्धालु की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए। यही नहीं, है। इनका काम किसी भी संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के साथ साथ वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बनाकर सेफ्टी ऑपरेशन को मजबूती से लागू करना है। सीएम योगी के निर्देश पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कई चेकिंग प्वाइंट बनाए हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

विज्ञापन

ड्रोन, एंटी ड्रोन, टीथर्ड ड्रोन के साथ साइबर पेट्रोलिंग तेज

एसएसपी के अनुसार, पीएम और सीएम का विशेष फोकस इस बार डिजिटल महाकुंभ पर है। इसी को ध्यान में रखते हुए दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन में एआई कैमरों का इस्तेमाल शुरू किया है। यही नहीं ड्रोन, एंटी ड्रोन और टीथर्ड ड्रोन अपने स्तर पर अलग अलग मोर्चे पर तैनात किए गए हैं। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की साइबर सुरक्षा का भी विशेष इंतजाम किया गया है। इसी के मद्देनजर साइबर पेट्रोलिंग भी तेज कर दी गई है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था में सबसे काबिल पुलिसकर्मियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

यूपी पुलिस धमकियाें व खतरों से निपटना बखूबी जानती है: अमिताभ यश

महाकुंभ को लेकर धमकी देने वालों को एडीजी कानून व्यवस्था व एसटीएफ अमिताभ यश ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि धमकियों व खतरों से निपटना यूपी पुलिस अच्छे से जानती है। खुफिया जानकारी के लिए केंद्रीय एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। यूपी पुलिस ऐसी धमकियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है।

एडीजी कानून व्यवस्था व एसटीएफ ने बुधवार को संगम क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ को लेकर धमकियां पहले भी मिलती रही हैं, लेकिन पुलिस ने उनका मुंहतोड़ जवाब दिया। यह बात सही है कि हाल में जो घटनाएं हुई हैं और जो धमकियां मिली हैं, उससे इस बार जोखिम की आशंका ज्यादा है। इसे देखते हुए ही व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। एटीएस के साथ एसटीएफ को भी तैयार किया गया है। केंद्रीय एजेंसियों से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

एटीएस व एसटीएफ की ओर से इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। ऐसी परिस्थितियों से कैसे निपटना है, इसके लिए जनपदीय पुलिस को भी ब्रीफ किया जा रहा है। शाही स्नान के लिए हाईटेक सुरक्षा व्यवस्थाएं पूर्व में भी की जाती रही हैं और इस बार खास इंतजाम किए गए हैं। संसाधन भी बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed