{"_id":"66ff356872f49397460c3806","slug":"entry-ban-on-line-shah-baba-mazar-bridge-from-civil-lines-side-allahabad-news-c-3-1-ald1024-470531-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सिविल लाइंस साइड से लाइन शाह बाबा मजार पुल पर प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सिविल लाइंस साइड से लाइन शाह बाबा मजार पुल पर प्रवेश पर रोक
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन स्थित लाइन शाह बाबा मजार पैदल यात्री पुल (संख्या-दो) पर रेलवे प्रशासन ने बृहस्पतिवार से सिविल लाइंस साइड से यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इस पुल पर प्लेटफाॅर्म नंबर नौ एवं दस से चढ़ने एवं उतरने वाला रास्ता बंद कर दिया गया।
इस वजह से यात्रियों को भी दिक्कत हुई। जिन यात्रियों को नौ एवं दस से प्लेटफाॅर्म-एक, दो एवं तीन पर जाना होगा, उन्हें पहले पुल संख्या-एक एवं उसके पुल संख्या-तीन पर चढ़ना होगा।
बताया जा रहा है कि करीब दो माह तक लाइन शाह बाबा मजार पैदल यात्री पुल पर रोक रहेगी, हालांकि पुल पर प्लेटफाॅर्म नंबर एक, दो, तीन, चार, पांच एवं सात और आठ से पहले की भांति आवागमन होगा।
विज्ञापन
प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि जंक्शन पर पुनर्विकास कार्य की वजह से ही यह रास्ता बंद किया गया है। कार्य पूरा होने के बाद रास्ता खोल दिया जाएगा।