फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Enter a BCom , BSc another chance

बीकॉम में प्रवेश बंद, बीएससी में एक और मौका

Thu, 09 Jul 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 09 Jul 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Enter a BCom , BSc another chance
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बुधवार को बीकॉम में खेल, पीएच और शिक्षक-कर्मचारी कोटे के तहत 42 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इसी के साथ बीकॉम की सीटें भर गईं और प्रवेश कार्य बंद हो गया। बीए में एससी कैटेगरी के 229 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। बीएससी में कुछ सीटें खाली हैं।
विज्ञापन


डॉ. नरेंद्र शुक्ला ने बताया कि बीएससी गणित में सामान्य की आठ, ओबीसी की 24 और एससी की एक सीट खाली है। बीएससी जीव विज्ञान में सामान्य की आठ, ओबीसी की दो और एससी की दो सीटें खाली हैं। बीएससी गृह विज्ञान में कुल तीन सीट खाली है। इन पर 10 जुलाई को प्रवेश होगा। बीए में भी सीटें खाली हैं। इसलिए मेरिट गिराई जाएगी। इन पर 12 और 13 जुलाई को प्रवेश संभावित है।
विज्ञापन


बीएससी गणित : सभी  वर्ग के 151, ओबीसी के 129 और एससी के 100 या इससे अधिक अंक
बीएससी जीव विज्ञान : सभी वर्ग के 170, ओबीसी के 144 और एससी के 128 या इससे अधिक अंक
बीएससी गृह विज्ञान : सभी वर्ग के 85 या इससे अधिक अंक

अरबी, फारसी कोटे का प्रवेश 11 को
- विश्वविद्यालय में अरबी-फारसी-उर्दू कोटे का प्रवेश 11 जुलाई को होगा।

एसएस खन्ना में प्रवेश
- एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कालेज प्राचार्य के अनुसार बीकॉम और बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश केलिए आवेदन करने वाली छात्राओं की द्वितीय मेरिट लिस्ट बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे नोटिस बोर्ड पर लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसी कीडगंज परिसर में आज प्रवेश
बीकॉम (केवल छात्र) : ओबीसी के 80 या इससे अधिक अंक तथा एससी के सभी
बीएससी (छात्र-छात्रा) : सभी वर्ग के 108 और ओबीसी के 98 या इससे अधिक अंक
बीए (केवल छात्र) : प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी

एडीसी जीरोरोड परिसर में आज प्रवेश
बीकॉम (केवल छात्राएं) : ओबीसी की 110 और एससी की 20 या इससे अधिक अंक तथा एसटी की सभी
बीए : प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी

सीएमपी में आज का कटऑफ
बीए : सभी वर्ग के 75 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
बीएससी जीव विज्ञान : सभी वर्ग के 110, ओबीसी के 88 और एससी के 54 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी

ईश्वर शरण में आज प्रवेश
बीए : सभी वर्ग के 60 या इससे अधिक अंक तथा एससी और एसटी के सभी
बीकॉम : ओबीसी के 100 या इससे अधिक अंक तथा एससी और एसटी के सभी
बीएससी गणित : ओबीसी के 86 या इससे अधिक अंक तथा एससी और एसटी के सभी
बीएससी बायो : ओबीसी के 96 या इससे अधिक अंक तथा एससी और एसटी के सभी

केपी ट्रेनिंग कालेज
- केपी ट्रेनिंग कालेज प्राचार्य के अनुसार बीएड की काउंसलिंग के बाद प्रवेश के लिए चयनित विद्यार्थियों की सूची जल्द घोषित की जाएगी।

कुलभास्कर में प्रवेश का मौका
- कुलभास्कर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य के अनुसार बीएससी गणित और जीव विज्ञान, बीएससी बायोटेकभनोलॉजी एवं बीबीए की प्रवेश परीक्षाओं में भाग न लेने वाले विद्यार्थी रिक्त सीटों के लिए 29 और 30 जुलाई को सुबह 10 बजे कालेज में संपर्क करें। रिक्त सीट के लिए आवेदन उपलब्ध कराया जाएगा।


प्रयाग महिला विद्यापीठ
प्रयाग महिला विद्यापीठ डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश शुरू है। प्रवेश 20 जुलाई तक होगा।

विवि के हॉस्टल के लिए आवेदन
- विश्वविद्यालय के अमरनाथ झा हॉस्टल के 20 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। वहीं सर सुंदरलाल हॉस्टल के लिए 25 जुलाई तक छात्रावास कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। फार्म छात्रावास कार्यालय और वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed