{"_id":"588e50de4f1c1b313de809ee","slug":"enroll-today-security-ring-kalktret","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन आज से, सुरक्षा घेरे में कलक्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन आज से, सुरक्षा घेरे में कलक्ट्रेट
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Mon, 30 Jan 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव लड़ने की तैयारी में बैठे उम्मीदवार सोमवार, 30 जनवरी से अपना पर्चा दाखिल करेंगे। चौथे चरण के तहत नामांकन प्रक्रिया छह फरवरी तक चलेगी। नामांकन सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होगा। प्रशासन की प्राथमिकता है कि नामांकन शांतिपूर्वक हो और आचार संहिता बनी रहे। इसी के मद्देनजर पूरा कलक्ट्रेट और तहसील सदर परिसर सुरक्षा घेरे में है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम संजय कुमार ने नामांकन की पूर्व संध्या पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक करते हुए स्पष्ट कर दिया कि नामांकन के दौरान हथियार का प्रदर्शन हुआ तो उसका लाइससेंस तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा और कहीं भी आचार संहिता का उल्लंघन हुआ तो सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
शहर पश्चिमी, बारा और कोरांव विधानसभा के लिए नामांकन तहसील सदर परिसर और बाकी नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन कलक्ट्रेट परिसर में होगा। डीएम ने सभी दलों से कहा है कि अपने प्रत्याशियों को बता दें कि नामांकन के दिन उम्मीदवार के साथ चल रहे लोगों के पास कोई हथियार न हो। नामांकन के दिन जुलूस पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। जहां उम्मीदवार की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, वहां आयोजन से पहले अनुमति ली जाएगी। राजनैतिक दलों के समक्ष यह भी स्पष्ट किया गया कि नामांकन स्थल तक एक ही वाहन आने की अनुमति मिलेगी। बाकी लोगों एवं वाहनों को कलेक्ट्रेट चौराहा, नेतराम चौराहा पर ही रोक दिया जाएगा। लक्ष्मी टाकिज की ओर से आने वाले वाहनों को भी विकास भवन से पहले रोक दिया जाएगा।
डीएम ने बताया कि इस बार आय व्यय के खर्चों की निगरानी के लिए तीन पर्यवेक्षक आ रहे हैं। पर्चा दाखिल करने से पहले सभी प्रत्याशियों को अलग से बैंक खाता खोलना होगा, जिसके जरिये प्रत्याशी अपने चुनाव खर्च का संचालन करेंगे। डीएम ने नामांकन संबंधी अन्य औपचारिकताओं के बारे में भी जानकारी दी और स्वतंत्र उम्मीदवारों से कहा कि छह फरवरी तक सिंबल के लिए फॉर्म प्रस्तुत कर दें। उन्होंने बताया कि इस बार प्रत्येक उम्मीदवार को अपना बोयाडाटा देना होगा, जिसमें उनका पूरा नाम, माता-पिता का नाम, पता, फोन नंबर आदि से संबंधित विवरण शामिल होगा। यह भी बताया कि इस बार बैलेट पेपर फोटोयुक्त होगा, जिसके लिए प्रत्याशियों से सफेद बैकग्राउंड में फोटो मांगी गई है।
विज्ञापन
नामांकन के दौरान प्रत्याशियों को सभी कॉलम भरने होंगे। वो उम्मीदवार जिन्होंने 10 वर्ष के भीतर कभी भी सरकारी आवास का प्रयोग किया है, उन्हें नो ड्यूज सर्टिफिकेट देना होगा। साथ ही बिजली, पानी एवं अन्य बकाया होने की सूचना अथवा नो ड्यूज की सूचना देना भी अनिवार्य होगा। अतिरिक्त शपथपत्र केवल नामांकन की आखिरी तिथि तक ही स्वीकार किए जाएंगे।
प्रत्याशियों को नामांकन के दिन अपने साथ चुनाव एजेंट को भी लाना होगा और इसका विवरण रिटर्निंग अफसर (आरओ) के समक्ष देना होगा। आरओ के हस्ताक्षर से ही चुनाव एजेंट नियुक्त होगा। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित सिंबल ही स्वतंत्र उम्मीदवार के लिए मान्य किया जाएगा। अगर कई स्वतंत्र उम्मीदवार एक ही सिंबल की मांग करेंगे तो ऐसी दशा में लॉटरी से सिंबल प्रदान किया जाएगा। ऐसी अन्य राज्य स्तरीय पार्टियां जो यूपी में मान्यता प्राप्त नहीं हैं, उनके उम्मीदवारों को वही चुनाव चिह्न मिलेगा जो उन्हें अपने राज्य में भारत निर्वाचन आयोग ने दिया है। किसी प्रकार का संशय होने पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दयाशंकर पांडेय और अपर जिलाधिकारी प्रशासन महेंद्र कुमार राय से उम्मीदवार संपर्क कर सकते हैं।
इस बार के चुनाव में कितने प्रत्याशी मैदान में होंगे यह नौ फरवरी को नाम वापसी के बाद तय होगा लेकिन पिछले चुनाव में इलाहाबाद की 12 विधानसभा सीटों से कुल 244 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सर्वाधिक 26-26 प्रत्याशी फाफामऊ और फूलपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे, वहीं करछना से 25, मेजा एवं बारा से 23-23, सोरांव से 20, प्रतापपुर से 16, हंडिया से 14, शहर पश्चिमी से 19, शहर उत्तरी से 16, शहर दक्षिणी से 14 और कोरांव विधानसभा क्षेत्र से 18 प्रत्याशी चुनाव लड़े थे।