{"_id":"d008cbff1a24dd210ab44f36cf322d98","slug":"enlightenment-filled-with-students-from-the-disaster-left-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों से भरी ज्ञानोदय भी हादसे से बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों से भरी ज्ञानोदय भी हादसे से बची
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में गैस लीकेज की घटना पुरानी भी नहीं पड़ी कि दिल्ली से पूर्वोत्तर के टूर पर जाने वाली ज्ञानोदय एक्सप्रेस भी हादसे का शिकार होते-होते बच गई। ट्रेन के पेंट्रीकार में रखे सिलेंडरों में लीकेज हो गया। घटना होते ही गैस को बंद कर पेंट्री कार के कर्मचारियों ने रसोई बंद की। साथ ही जंक्शन पर घटना की सूचना दी। अपराह्न में इलाहाबाद पहुंची ट्रेन को रोककर पेंट्रीकार से सभी 11 सिलेंडर उतार लिए गए। साथ ही रसोई को सील कर दिया गया। इन दोनों घटनाओं से रेलवे की खानपान व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। यह आशंका भी है कि पेंट्रीकार में बिना जांच के ही सिलेंडर रखे जा रहे हैं।
ज्ञानोदय एक्सप्रेस को रेलवे ने आईआरसीटीसी के जरिए चलाया है। यह ट्रेन दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों को लेकर पूर्वोत्तर की यात्रा पर निकली है। पूर्वोत्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने पूरी ट्रेन या पूरा कोच बुक कराने पर 60 फीसदी छूट की घोषणा कर रखी है। ट्रेन में खानपान का इंतजाम आईआरसीटीसी के जिम्मे है। पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति की कैटरिंग भी आईआरसीटीसी की थी। बताते हैं कि ट्रेन कानपुर से छूटी तो गैस लीकेज की शिकायत हुई। कंट्रोल के जरिए जंक्शन पर इसकी जानकारी दी गई।
ट्रेन अपराह्न करीब 1.30 बजे जंक्शन के सात नंबर प्लेटफार्म पर पहुंची तो आरपीएफ ने आसपास के क्षेत्र को खाली करा दिया। साथ ही रेलवे अफसरों की टीम ने कोच की इलेक्ट्रिकल वायरिंग को काटकर अलग किया। साथ ही पेंट्री कार में रखे गए सिलेंडर भी जंक्शन पर ही उतार लिए गए। इनकी जांच भी कराई गई। इसके बाद बंद कर दिए गए पेंट्री कार से ट्रेन में सवार छात्रों के सामने खानपान का संकट खड़ा हो गया।