फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Engineering degree holders are also in line to become roadways conductors

Prayagraj News: इंजीनियरिंग डिग्री धारक भी रोडवेज कंडक्टर बनने की लाइन में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Engineering degree holders are also in line to become roadways conductors
बेरोजगारी को वजह मानें या सरकारी विभागों में नौकरी की चाह। हाल यह है कि कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर चुकीं नवयुवतियां यूपी रोडवेज में संविदा पर परिचालक पद पर नौकरी करने को तैयार हैं। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन की ओर से लगाए रोजगार भर्ती मेले में कुछ महिला अभ्यर्थी ऐसी रहीं जो उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद संविदा पर कंडक्टर बनने के लिए पहुंचीं।
विज्ञापन

अधिकांश महिला आवेदक एमए, बीए और बीकॉम पास रहीं। कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग कर चुकी मेजा की बबीता कुशवाहा भी भर्ती के लिए पहुंची। वह लखनऊ में एक निजी कंपनी में कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि रोडवेज में कार्य करें। इसी वजह से आवेदन किया।
विज्ञापन

जगतपुर की पूजा भी संविदा पर भर्ती के लिए पहुंचीं। उन्होंने कहा कि वह पहली बार किसी नौकरी के लिए आवेदन किया। इसी तरह फूलपुर की सुमन देवी जो बैंक सखी हैं, वह अपने पति के साथ पहुंचीं। उन्होंने कहा कि उन्हें स्थायी नौकरी की जरूरत है। भर्ती मेला में चित्रकूट की कविता भी पहुंचीं। कविता ने कहा कि वह बीए पास हैं। भर्ती मेला में कौड़िहार की रहने वाली दो बहनें भी पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रयाग डिपो वर्कशॉप में 85 महिला अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन जमा किए। नोडल अधिकारी व एआरएम प्रयाग प्रशांत दीक्षित, कार्यालय अधीक्षक अनवर अहमद, संतोष यादव राजेश कुमार की कमेटी ने अभ्यर्थियों के आवेदन का अवलोकन किया।

क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रयागराज रीजन में महिला अभ्यर्थियों को सीधे अनुबंध पत्र के आधार पर संविदा परिचालक के रूप में नौकरी देने के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सप्ताह भर में ज्वॉइनिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed