फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Engineered separation from Chimbi Chambal Express

छिवकी आ रही चंबल एक्सप्रेस से चलते-चलते अलग हो गया इंजन

Fri, 28 Jun 2019 02:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Engineered separation from Chimbi Chambal Express
train - फोटो : au
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000000
छिवकी आ रही चंबल एक्सप्रेस से चलते-चलते अलग हो गया इंजन
0 मंडल के मानिकपुर रेलवे स्टेशन से चलने के बाद हुई घटना
0 चालक ने दिखाई सूझबूझ, इंजन रोककर वापस ले गया ट्रेन के पास
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद छिवकी आ रही चंबल एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को बड़े हादसे से बच गई। मानिकपुर से चलने के बाद ट्रेन का इंजन अचानक उससे अलग हो गया। इस वजह से ट्रेन के सभी कोच पीछे रह गए, जबकि इंजन काफी दूर तक तक चला गया। गनीमत रही कि ट्रेन चालक को इसकी जानकारी हो गई। उसने ट्रेन को रोका और बाद में इंजन को वापस पीछे ले गया। इस वाकये की सूचना मिलते ही इलाहाबाद स्थित कंट्रोल रूम में हड़कंप मच गया।

गाड़ी संख्या 12176 ग्वालियर-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस बृहस्पतिवार की शाम 4.20 बजे मानिकपुर पहुंची। यहां ट्रेन में डीजल की जगह इलेक्ट्रिक इंजन लगाया गया। इसके बाद शाम तकरीबन 5.20 बजे चंबल एक्सप्रेस इलाहाबाद छिवकी के लिए चली। मानिकपुर स्टेशन से चलने के बाद स्टार्टर सिग्नल से तकरीबन 40 मीटर आगे लोको पॉयलट ने ब्रेक फील टेस्ट किया। इसी दौरान उसे इंजन से कोच अलग होने की जानकारी हो गई। लोको पॉयलट ने ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद वापस इंजन को पीछे छुट गई ट्रेन के करीब ले जाया गया। वहां इंजन ट्रेन में जोड़ा गया। इसके बाद शाम पौने छह बजे के आसपास चंबल वहां से चली। इस बारे में एनसीआर पीआरओ सुनील गुप्ता से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मानिकपुर में डीजल इंजन बदलकर इलेक्ट्रिक इंजन लगाया गया था। जब भी इंजन बदला जाता है तो चालक द्वारा ब्रेक फील टेस्ट किया जाता है। आज भी चालक ने ब्रेक फील टेस्ट किया। इसी दौरान मालूम पड़ा कि इंजन ट्रेन से अलग हो गया है। यह तकनीकी कारण से हुआ। इसमें दुर्घटना जैसी कोई बात नहीं है। उधर शाम 7.20 बजे के आसपास चंबल इलाहाबाद छिवकी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed