{"_id":"5fd0eb7047229c1dd15ab1cb","slug":"engineer-groom-visits-at-wedding-pavilion-barat-returned","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के मंडप में इंजीनियर दूल्हे को आया दौरा, बैरंग लौटी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के मंडप में इंजीनियर दूल्हे को आया दौरा, बैरंग लौटी बरात
Wed, 09 Dec 2020 08:51 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 09 Dec 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडप में शादी के दौरान इंजीनियर दूल्हे को अचानक दौरा आ गया। वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की वालों ने शादी में खर्च हुए रुपये को लेकर दूल्हे व परिवार के लोगों को बंधक बना लिया। बुधवार सुबह शादी का खर्च लौटाने की बात पर दोनों पक्षों में सुलह हुई। बरात को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सौराई निवासी रंजन पुत्री सतीशचंद्र मिश्र की शादी लखनऊ के जानकीपुरम निवासी इंजीनियर अखिलेश पुत्र अनिल कुमार पांडेय के साथ तय हुई थी। मंगलवार की शाम बरात गांव पहुंची तो बरातियों का जमकर स्वागत सत्कार किया गया। द्वारपूजा व जयमाल की रस्म के बाद मंडप में शादी का कार्यक्रम शुरू हुआ।
इस दौरान अचानक दूल्हे को मिर्गी का दौरा आ गया। इससे वह जमीन गिर पड़ा। दूल्हे की यह हालत देख दुल्हन घबरा गई और उसने शादी से इनकार कर दिया। वधु पक्ष ने बरातियों को वापस भेजकर दूल्हे व परिवार के लोगों को बंधक बना लिया। दोनों पक्षों के बीच समझौता होता रहा।
विज्ञापन
बाद में यह तय हुआ कि वर पक्ष शादी में खर्च किये गए 3 लाख 20 हजार रुपये लौटा दे तो कन्या पक्ष के लोग जेवरात वापस कर देंगे। पंचायत के बाद लेनदेन पर समझौता हो गया। इसके बाद बिना दुल्हन बरात वापस लौट गई। सैफाबाद चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने शादी में हुए खर्च को लेकर आपस में पंचायत करके सुलह समझौता कर लिया है।