{"_id":"63b3ce452e3b18264f4e16b6","slug":"engine-of-kashi-express-derailed-at-the-junction-accident-happened-while-going-to-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन पर पटरी से उत्तरा काशी एक्सप्रेस का कोच, रेल संचालन पर नहीं पड़ा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन पर पटरी से उत्तरा काशी एक्सप्रेस का कोच, रेल संचालन पर नहीं पड़ा असर
Tue, 03 Jan 2023 12:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 03 Jan 2023 12:22 PM IST
सार
काशी एक्सप्रेस देश की लंबी दूरी की ट्रेनों में से एक है। यह तीन राज्यों से होकर गुजरती है। यह ट्रेन महाराष्ट्र के लोकमान्य तिलक से प्रारंभ होकर मध्य प्रदेश को पार करते हुए प्रयागराज जंक्शन होते हुए गोरखपुर तक जाती है।
विज्ञापन
Prayagraj News : ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जा रही काशी एक्सप्रेस का एक कोच मंगलवार की सुबह पटरी से उतर गया। प्रयागराज जंक्शन पर सुबह 8:30 बजे के पास यह वाकया हुआ। गनीमत रही कि इस घटना से प्रयागराज जंक्शन पर रेल संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा ना ही किसी यात्री को कोई चोट लगी।
विज्ञापन
काशी एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक से गोरखपुर के बीच चलती है। मंगलवार की सुबह तकरीबन 1 घंटे की देरी से ट्रेन जंक्शन 8:15 बजे के आसपास पहुंची थी। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन जैसे ही गोरखपुर के लिए रवाना हुई तो प्लेटफार्म नंबर 9 पर इंजन के पीछे पावर वैगन जिसे जनरेटर कोच भी कहा जाता है उसके दो पहिए पटरी से उतर गए। पहिए के उतरते ही जंक्शन पर सायरन बजना शुरू हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही रेलवे के तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ट्रेन के कोच को वापस पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू हुआ। 10:00 बजे तक कुछ को पटरी पर चढ़ाया जा चुका था। इसके बाद ट्रेन वापस पर प्लेटफार्म नंबर 9 पर ली गई और उसका पावर वैगन काटा गया। इसके बाद ट्रेन में एक दूसरा कोच जोड़े जाने की कार्रवाई शुरू हुई दोपहर 12:00 बजे तक ट्रेन जंक्शन से रवाना नहीं हो सकी थी। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि हादसे की वजह से रेल संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
बता दें कि काशी एक्सप्रेस देश की लंबी दूरी की ट्रेनों में से एक है। यह तीन राज्यों से होकर गुजरती है। यह ट्रेन महाराष्ट्र के लोकमान्य तिलक से प्रारंभ होकर मध्य प्रदेश को पार करते हुए प्रयागराज जंक्शन होते हुए गोरखपुर तक जाती है।