फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   End of brutality: Woman beat up orphan girl, put wood in private part, in custody

बेरहमी की इंतेहा: प्रेस, कुकर से दागा, हाथ तोड़ा, प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाली, मासूम संग बर्बरता की हद

Sat, 18 Mar 2023 08:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Mar 2023 08:58 PM IST
सार

गोद ली बच्ची के साथ मुंहबोली मामी ने क्रूरता की हदें पार कर दीं। उसे नौकरानी की तरह रखकर घर का काम कराती रही। विरोध करने पर उसे प्रेस व कुकर से जलाया। इतने में भी मन नहीं भरा तो उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी और उसका हाथ मरोड़ कर तोड़ दिया।

विज्ञापन
End of brutality: Woman beat up orphan girl, put wood in private part, in custody
Prayagraj : महिला की पिटाई से बच्ची के शरीर में पड़े दाग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोद ली बच्ची के साथ मुंहबोली मामी ने क्रूरता की हदें पार कर दीं। उसे नौकरानी की तरह रखकर घर का काम कराती रही। विरोध करने पर उसे प्रेस व कुकर से जलाया। इतने में भी मन नहीं भरा तो उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी और उसका हाथ मरोड़ कर तोड़ दिया। बच्ची मूल रूप से कानपुर की रहने वाली है। पुलिस ने आरोपी महिला, उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। अंजना और उसके पति पर डिजिटल रेप की धाराएं भी लगाई गई हैं। अंजना सिन्हा और उसके पति अरुण सिन्हा पर पुलिस ने डिजिटल रेप की धाराएं लगाई हैं। किसी भी महिला के प्राइवेट पार्ट्स में अगर उंगली या और कुछ डाला जाता तो इसे डिजिटल रेप की श्रेणी में माना जाता है।

विज्ञापन


छावनी अस्पताल प्रशासन ने बताया कि शनिवार सुबह अंजना सिन्हा नाम की महिला कार से घायल अवस्था में एक सात वर्षीय बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची, उसका ड्राइवर भी साथ में था। उसने खुद को बच्ची की मामी बताया और कहा कि खेलते वक्त बच्ची का हाथ टूट गया। वहीं बच्ची की हालत देखकर अस्पताल प्रशासन को शक हुआ। जब महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका सिंह ने बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण किया तो उनकी आंखें फटी रह गईं।

विज्ञापन

End of brutality: Woman beat up orphan girl, put wood in private part, in custody
Prayagraj : पुलिस हिरासत में आरोपी महिला अंजना सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला

उसके साथ हैवानियत की गई थी। बच्ची के शरीर में नोंचने व जले के निशान के साथ-साथ प्राइवेट पार्ट में लकड़ी पड़ी हुई थी। उन्होंने कैंट थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। बच्ची ने पुलिस को बताया कि वह कानपुर की रहने वाली है और उसके माता पिता इस दुनिया में नहीं हैं। एक अंकल, जिन्हें वह जानती नहीं है, उसे लखनऊ ले गए थे, जहां पर इन लोगों ने उसे गोद ले लिया।

End of brutality: Woman beat up orphan girl, put wood in private part, in custody
Prayagraj News : अस्पताल में भर्ती बच्ची। - फोटो : अमर उजाला।

बच्ची ने बताया कि उससे घर का काम कराया जाता था और रोज उसकी मामी मारती-पीटती थीं। उसके चेहरे को कुकर से जला दिया। उसके शरीर को नाखूनों से नोचा, प्रेस से उसके शरीर को जलाया और एक हाथ तोड़ दिया। आरोपी महिला ने बताया कि जून 2022 में बच्ची को लखनऊ के एक अनाथालय से गोद लिया था। वह प्रीतम नगर के एक अपार्टमेंट में रहती है। पति अरुण कुमार आर्मी स्कूल में शिक्षक है। पुलिस ने आरोपी महिला अंजना सिन्हा और उसके पति अरुण कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

मुझे जानते नहीं हो
आरोपी महिला जब अस्पताल पहुंची तो उसके तेवर सातवें आसमान पर थे। उसे अपनी करनी पर कोई पछतावा नहीं था। उसने छावनी अस्पताल के मैनेजर अश्वनी यादव को धमकी देते हुए कहा कि अभी तुम मुझे जानते नहीं हो कि मैं कौन हूं। इसके बाद जब महिला पुलिस ने उसका हाथ पकड़ना चाहा तो उसने कह कि हाथ हटाओ मैं चल रही हूं न।

दो दिन से थी भूखी-प्यासी

अस्पताल पहुंची बच्ची को जब खाने के लिए आलू की टिकिया और पानी दिया गया तो वह बोली कि मैं यह पानी नहीं पीती। उसने साफ पानी को देखकर ऐसा कहा था। बच्ची ने बताया कि वह दो दिन से भूखी प्यासी है।

छावनी अस्पताल बच्ची के इलाज का पूरा खर्च उठाएगा। अगर अन्य अस्पताल के लिए भी रेफर करना पड़ा तो उसका खर्च भी अस्पताल प्रशासन ही उठाएगा। - डॉ. सिद्धार्थ पांडेय, प्रोजेक्ट हेड, छावनी सामान्य अस्पताल।


यह बहुत ही दर्दनाक घटना है। फिलहाल बच्ची का इलाज चल रहा है, जिसके बाद उसके पालन पोषण पर विचार विमर्श किया जाएगा। - मो. समीर इस्लाम, सीईओ, छावनी सामान्य अस्पताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed