{"_id":"60aa7d6e8ebc3e137f11b397","slug":"encouragement-of-students-increased-due-to-the-victory-of-bharatvanshi-anvi-in-the-oxford-university-students-union-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सफोर्ड विवि छात्रसंघ चुनाव में भारतवंशी अन्वी की जीत से बढ़ा इविवि छात्रों का हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सफोर्ड विवि छात्रसंघ चुनाव में भारतवंशी अन्वी की जीत से बढ़ा इविवि छात्रों का हौसला
Sun, 23 May 2021 09:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 23 May 2021 09:48 PM IST
सार
- भारतवंशी अन्वी के छात्रसंघ अध्यक्ष चुने जाने पर इविवि छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई
- पूर्व अध्यक्षों ने उठाए सवाल, जब ऑक्सफोर्ड में हो सकता है छात्रसंघ चुनाव तो इविवि में क्यों नहीं
विज्ञापन
prayagraj news : अन्वी भूटानी (फोटो ट्विटर)।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के मेगडलेन कॉलेज से छात्रसंघ के उपचुनाव में अध्यक्ष पद कब्जा जाने वाली भारतवंशी अन्वी भूटानी की जीत पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने बधाई दी है। इविवि छात्रसंघ की पहली महिला अध्यक्ष रह चुकीं ऋचा सिंह का कहना है कि जनतंत्र का ध्वज विदेश की धरती पर लहराकर अन्वी ने साबित कर दिया है कि महिला सशक्तिकरण 21वीं सदी का एक सच है और इसे समाज, राजनीति एवं हर व्यक्ति को स्वीकार करना होगा।
इविवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि जब ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में छात्रसंघ का चुनाव हो सकता है तो पूरब का ऑक्सफोर्ड कहलाए जाने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ का चुनाव क्यों नहीं हो सकता। उन्होंने कुलपति से अपील की कि कोविड संक्रमण की स्थिति समान्य होने पर चुनाव की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करें। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनोन चंद दुबे ने कहा कि भारत में जनतंत्र की हड़े कितनी गहरी हैं, इस बात से समझा जा सकता है कि हमने ऑक्सफोर्ड को भी हीरा दिया है।
पूर्व अध्यक्ष केके राय ने कहा कि जनतंत्र की जड़ें भारत की सोच में शामिल हैं। यह हमारी दिनचर्या का एक हिस्सा है। इविवि का गौरवमयी छात्रसंघ बहाल हो और छात्रसंघ चुनाव कराए जाएं। पूर्व अध्यक्ष कृष्णमर्ति सिंह यादव ने भी पूरब का ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाले इविवि में छात्रसंघ की बहाली पर जोर दिया। दूसरी ओर छात्रसंघ बहाली को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र नेता अजय यादव सम्राट के नेतृत्व में छात्रों का आंदोलन 306वें दिन भी जारी रहा। अजय ने कहा कि अन्वी की जीत ने हमारे आंदोलन के लिए खाद का काम किया है।