फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Encounter in Dhoomanganj, people involved in rogue's feet

 धूमनगंज में मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी लोगी

Fri, 08 Jan 2021 09:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Jan 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Encounter in Dhoomanganj, people involved in rogue's feet
एनकाउंटर - फोटो : demo
धूमनगंज में बृहस्पतिवार देर रात पुलिस से मुठभेड़ के बाद बदमाश सलमान उर्फ सेबू को गोली मार दी गई। उसके पैरों में गोली लगी। पुलिस का कहना है कि उसे जब रोकने की कोशिश की गई तो उसने फायरिंग कर दी। इसके जवाब में फायरिंग की गई। सलमान ने दिसंबर में प्रीतम नगर में बमबाजी की थी। उसका वीडियो भी वायरल हुआ था। उसके बाद से ही पुलिस उसे ढूंढ रही थी।
विज्ञापन


 धूमनगंज पुलिस बृहस्पतिवार देर रात चेकिंग कर रही थी। नीवा के पास एक बाइक से जा रहे युवक को रोका गया तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया। खेल मैदान जंगल के पास पुलिस ने उसे घेरा तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैरों में गोली लगी। वह गिर पड़ा तो पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन


उसने अपना नाम शेबू उर्फ सलमान निवासी प्रीतम नगर बताया। उसके पास तमंचा और बम के साथ साथ शराब की बोतल भी मिली। पता चला कि यह वही सलमान है जो इलाके में कई बार बमबाजी कर चुका है। एक बार अपने दोस्तों के साथ बमबाजी करते पकड़ा भी जा चुका है। दिसंबर में प्रीतम नगर में एक घर पर सलमान ने दिनदहाड़े बमबाजी की थी। बमबाजी में घर के मालिक जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आतंक कायम करने के लिए उसने बमबाजी की थी। इस कांड का वीडियो भी वायरल हो गया था। उसके बाद से उसे खोजा जा रहा था। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि घायल सलमान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह बमबाजी की दो घटनाओं में वांछित था। उसके अन्य अपराधों के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed