फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Employment servants have not received honorarium for a year, anger erupted on Rakshabandhan

Prayagraj News: साल भर से रोजगार सेवकों को नहीं मिला मानदेय, रक्षाबंधन पर फूटा गुस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Employment servants have not received honorarium for a year, anger erupted on Rakshabandhan
रोजगार सेवकों का जनपद में 6 से 12 महीने का मानदेय बकाया होने के साथ ही ईपीएफ कटौती की धनराशि खाते में न जमा होने से नाराज रोजगार सेवकों ने फूलपुर में बैठक कर आमरण अनशन की रणनीति बनाई। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पटेल ने कहा कि अधिकारियों की उदासीनता के कारण रक्षाबंधन पर भी रोजगार सेवकों के मानदेय का भुगतान नहीं हो सका।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अरुण यादव ने उपायुक्त मनरेगा पर तानाशाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, रोजगार सेवकों के बकाये मानदेय व ईपीएफ भुगतान के लिए शासन द्वारा कई बार धनराशि भी उपलब्ध कराई गई। शासन द्वारा रोजगार सेवकों को प्रतिमाह निर्धारित मानदेय देने का शासनादेश जारी किया गया है। लेकिन, अफसर आदेश को दरकिनार कर दे रहे हैं। आमरण अनशन करने की चेतावनी देते हुए कहा की आजादी के इतने वर्षों बाद भी रोटी के लिए रोजगार सेवकों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। मंडल अध्यक्ष विजय चंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि रोजगार सेवकों की मांगों पर विचार नहीं हुआ तो वह रोजगार सेवक उपायुक्त मनरेगा के कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठने को बाध्य होंगे। इस मौके पर हरिओम प्रकाश, अखिलेश पटेल, अजीत मिश्रा, सुरेश चंद्र, मानसिंह, रामबहादुर, अनिल यादव, संतलाल गुप्ता, अजय गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed