फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Employment servants are facing financial crisis, have not received a single penny of honorarium for 8 months

Prayagraj News: आर्थिक संकट से जूझ रहे रोजगार सेवक, 8 महीने से नहीं मिली मानदेय की फूटी कौड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Employment servants are facing financial crisis, have not received a single penny of honorarium for 8 months
ग्राम रोजगार सेवकों को पिछले आठ महीने से मानदेय नहीं मिला है। उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसे लेकर परेशान रोजगार सेवकों में शासन और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन

महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन के लिए जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में संविदा पर ग्राम रोजगार सेवकों की तैनाती की गई है। जिन्हें प्रतिमाह 10 हजार रुपये के हिसाब से मानदेय दिया जाता है। अकेले फूलपुर विकास खंड के 67 गांवों में कुल 50 रोजगार सेवक तैनात किए गए हैं। इसी प्रकार विकास खंड प्रतापपुर में 83, बहरिया 87, सहसों में 45, सैदाबाद 93, एवं हंडिया में 80 समेत प्रयागराज में कुल 1062 ग्राम रोजगार सेवक तैनात हैं।
विज्ञापन

रोजगार सेवकों का कहना है कि वह काम तो रोज कर रहे हैं। लेकिन किसी ब्लॉक में 6 महीने तो किसी ब्लॉक में पिछले 8 महीने से उन्हें मानदेय नहीं मिला। जिससे उनके और परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसी हालत में बच्चों की दवाई, पढ़ाई और परिवार का खर्च चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-

ग्राम रोजगार सेवक संघ ने कहा, मांगों को लेकर करेंगे आंदोलन

ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पटेल, मंडल अध्यक्ष विजयचंद्र विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि पिछले कई महीने से मानदेय नहीं मिलने से ग्राम रोजगार सेवकों के परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। सबसे अधिक परेशानी उनके परिवार के बच्चों की पढ़ाई और दवाई को लेकर उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि हमारी मांगों पर उत्तर प्रदेश सरकार कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो प्रदेश भर के सभी रोजगार सेवक आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

17 ग्राम पंचायत में तैनात रोजगार सेवकों ने बंद कर दिया काम

विकास खंड फूलपुर के ग्राम पंचायत पूरेसूदी, लिलहट, सेफखानपुर, दयालपुर, अजीजपुर, ढोकरी, कोडापुर, भमई हुसामगंज, मैलहन, सराय अभय चंद्र उर्फ चंदौकी ताराडीह, खंसार समेत कुल 17 ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम रोजगार सेवकों ने समय से मानदेय नहीं मिलने और तमाम कठिनाइयों के चलते हुए अपना काम बंद कर दिया। और दूसरे रोजगार में लग गए। ऐसी हालत में ब्लॉक के 17 गांव में ग्राम रोजगार सेवक के पद रिक्त पड़े हैं।


- प्रयागराज जनपद में तैनात हैं कुल 1062 ग्राम रोजगार सेवक।
- जनपद के 23 विकास खंडों में हैं 1541 ग्राम पंचायतें।
- 10 हजार रुपए मिलता है प्रतिमा मानदेय।
- मानदेय से प्रतिमाह 2212 रुपये कटता है इपीएफ।
- आठ माह से बकाया है मानदेय।


शासन से धनराशि रिलीज नहीं होने से समस्या उत्पन्न हुई है। फूलपुर के किसी ग्राम रोजगार सेवक का 5 महीने तो किसी का 8 महीने का मानदेय बकाया है। धनराशि रिलीज होते ही भुगतान कराया जाएगा।
- एचपी वर्मा खंड विकास अधिकारी फूलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed