फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Employment increased physical education in the hunt craze

नौकरी की आस में शारीरिक शिक्षा का बढ़ा क्रेज

Tue, 05 May 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Tue, 05 May 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Employment increased physical education in the hunt craze
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बीपीई और एमपीएड कोर्सेज में दाखिला के लिए युवाओं में खासा उत्साह दिख रहा है। एमपीएड के लिए तो पहले साल ही 309 आवेदन हुए हैं। यह संख्या दूसरे विश्वविद्यालयों से कहीं अधिक है। शारीरिक शिक्षा के पाठ्यक्रमों के प्रति इस रुझान के पीछे इसमें नौकरी के बढ़ते अवसर को कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन




प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा के शिक्षक  रखे जाने हैं। इसके तहत हजारों शिक्षकों की भर्ती होनी है। इसके अलावा भी कई अवसर हैं। इसकी वजह से युवाओं में शारीरिक शिक्षा के प्रति खासा उत्साह है। इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि विश्वविद्यालय में चलने वाले बीपीई कोर्स के लिए 286 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। इस बार आवेदकाें की संख्या 50 से भी अधिक बढ़ी है। सीट की संख्या 30 है। जबकि, बी.म्यूज, ग्लोबलाइजेशन जैसे पाठ्यक्रमों के लिए आवेदकों की संख्या काफी कम हो गई है।
विज्ञापन



विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग में आगामी  सत्र से एमपीएड भी शुरू होने जा रहा है। विश्वविद्यालय को एनसीटीई से 40 सीट के लिए मान्यता मिली है। खास यह कि इसके लिए 309 आवेदन पहुंचे हैं। इसमें बंग्लुरू, दिल्ली  आदि शहरों से भी आवेदन पहुंचे हैं। विभागाध्यक्ष डॉ.डीसी लाल का दावा है कि विश्वविद्यालय में पहले साल ही रिकार्ड आवेदन हुए हैं। बीएचयू, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से भी आवेदन यहां के लिए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed