फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   employment bureau is not working in colleges

कैसे मिलेगा विश्वविद्यालय के स्टुडेंट्स को रोजगार?

Sat, 25 May 2013 03:44 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Sat, 25 May 2013 03:44 PM IST
विज्ञापन
employment bureau is not working in colleges

प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में रोजगार ब्यूरो खोलने की योजना खटाई में पड़ गई है।

विज्ञापन


यूजी और पीजी की पढ़ाई पूरी करते ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए यूजीसी ने विश्वविद्यालयों से सभी डिग्री कॉलेजों में रोजगार ब्यूरो खोलने को कहा था।

इसके बाद भी सरकारी विभाग गंभीर नहीं। प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में ब्यूरो की स्थापना के लिए मिले तीन करोड़ रुपये का उपयोग नहीं हो सका।

आवंटित धन का दो तिहाई पैसा बिना खर्च किए ही वापस कर दिया गया।

यूजीसी की ओर से डिग्री कॉलेजों सहित विश्वविद्यालयों में छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही पंजीकृत करके नौकरी देने की योजना के तहत इस महत्वाकांक्षी योजना को शुरू किया गया।

इसके माध्यम से पढ़ाई के दौरान ही छात्रों को रोजगार उपलब्ध कराना था।

इसके तहत विवि में रोजगार ब्यूरो और प्लेसमेंट सेल की स्थापना करने के साथ प्लेसमेंट सेल अधिकारी की नियुक्ति करनी थी।

कुछ कॉलेजों ने अपने यहां काम कर रहे शिक्षकों को ही ब्यूरो का प्रभारी नियुक्त कर कार्यवाहक व्यवस्था लागू कर दी।

यूजीसी की योजना में कॉलेजों और विवि में ब्यूरो के लिए नियमित प्रभारी और कर्मचारी की नियुक्ति करके सभी को रोजगार उपलब्ध कराना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed