फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Employee beaten by entering courier company, four nominated

कूरियर कंपनी में घुसकर कर्मचारी को पीटा, चार नामजद

Mon, 09 Nov 2020 01:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Employee beaten by entering courier company, four nominated
कूरियर कर्मचारी को पीटने का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली में जीरो रोड स्थित कूरियर एजेंसी में घुसकर डिलीवरी ब्वॉय अभय कुमार पर हमला किया गया। सात हमलावरों ने लात-घूंसों से उसे जमकर पीटा और धमकाते हुए भाग निकले। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। पुलिस का कहना है कि चार नामजद समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

Employee beaten by entering courier company, four nominated
prayagraj news : कूरियर कर्मचारी को पीटने का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : prayagraj

मुट्ठीगंज में रहने वाला अभय जीरो रोड जैन धर्मशाला के पास स्थित कूरियर एजेंसी में काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले उसने कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले पार्थ को स्नैपडील की ओर से भेजा गया पैकेट डिलीवर किया और 1400 रुपये का पेमेंट लेकर चला आया। कुछ देर बाद पार्थ ने उसे फोन किया कि दोनों जूते एक पैर के हैं, जिस पर उसने कंपनी में शिकायत करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

Employee beaten by entering courier company, four nominated
prayagraj news : कूरियर कर्मचारी को पीटने का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : prayagraj
आरोप है कि शाम को पार्थ अपने छह साथियों संग एजेंसी पहुंचा और उसे पीटना शुरू कर दिया। लात-घूसों से उसे जमकर पीटा जिससे वहां भगदड़ मच गई। शोरगुल पर लोग जुटे तो हमलावर धमकाते हुए भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची। जांच पड़ताल में पता चला कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें हमलावर मारपीट करते दिख रहे हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि चार नामजद व तीन अज्ञात पर केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed