फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Emphasis on strengthening the organization in the meeting of the divisional working committee

Prayagraj News: मंडल कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

Thu, 03 Sep 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 03 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening the organization in the meeting of the divisional working committee
मंसूराबाद में भाजपा मंडल की मासिक बैठक में जुटे पार्टी के पदा​धिकारी एवं कार्यकर्ता। - फोटो : Samvad
भाजपा मंडल शृंग्वेरपुर धाम की मंडल कार्यसमिति की बैठक बुधवार को मंसूराबाद में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ कार्यकर्ताओं के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष अश्विनी दुबे ने कहा कि बूथ की विजय ही विधानसभा चुनाव की विजय होगी, इसलिए सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें। कार्यकर्ताओं की ताकत से ही प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सराकर बनने जा रही है। बैठक को मंडल प्रभारी राकेश शुक्ला, मंडल प्रवासी राजेन्द्र मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश शुक्ला, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष जगदीश पटेल, महामंत्री अवधेश मिश्रा ने भी संबोधित करते हुए संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र केसरवानी ने की। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष कौशलेन्द्र मणि त्रिपाठी, प्रेमचंद अम्बेडकर, तीरथलाल केसरवानी, राम सूरत मौर्य, बृजेश साहू आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed