फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   electricity workers will not be able to take shutdown arbitrarily, accountability fixed

महकमा गंभीर : मनमाने ढंग से शटडाउन नहीं ले सकेंगे बिजलीकर्मी, तय हुई जवाबदेही

Thu, 20 Jul 2023 01:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Jul 2023 01:15 PM IST
सार

उपकेंद्रों के एसएसओ को निर्देशित किया गया है कि फोन पर किसी भी तरह का शटडाउन हरगिज नहीं दिया जाएगा। वहीं, जिस फीडर का शटडाउन होगा उसके पैनल बॉक्स पर लाल रंग की शटडाउन की प्लेट लगाई जाएगी, ताकि ड्यूटी बदलने पर नए कर्मचारी को फीडर के शटडाउन की जानकारी रहे।

विज्ञापन
electricity workers will not be able to take shutdown arbitrarily, accountability fixed
power demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शटडाउन के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर विद्युत महकमा और भी गंभीर हो गया है। इसके लिए नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निर्देश के मुताबिक अब बिजली कर्मचारी मनमाने ढंग से शटडाउन नहीं ले सकेंगे। इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है।

विज्ञापन


उपकेंद्रों के एसएसओ को निर्देशित किया गया है कि फोन पर किसी भी तरह का शटडाउन हरगिज नहीं दिया जाएगा। वहीं, जिस फीडर का शटडाउन होगा उसके पैनल बॉक्स पर लाल रंग की शटडाउन की प्लेट लगाई जाएगी, ताकि ड्यूटी बदलने पर नए कर्मचारी को फीडर के शटडाउन की जानकारी रहे। शटडाउन से संबंधित जानकारी अवर अभियंता के संज्ञान में भी होगी।
विज्ञापन


पीपलगांव और करछना उपकेंद्र में हाल ही में गलत तरीके से शटडाउन लेकर मरम्मत किए जाने के दौरान कर्मचारी करंट से झुलस गए थे। पीपलगांव में करंट से झुलसने वाला कर्मचारी तो बच गया, लेकिन करछना में कर्मचारी की मौत हो गई थी। यह दोनों कर्मचारी विभाग से जुड़े हुए नहीं थे। मुख्य अभियंता विनोद गंगवार ने इन दुर्घटनाओं को लेकर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर शटडाउन लेने की पूरी प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता कार्यालय की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देश में फोन पर शटडाउन न देने की बात कही गई है। साथ ही कहा गया है कि विद्युत व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए 11 हजार केवी की एलटी लाइन और 33 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन को ठीक करने के लिए एजेंसियों की ओर से शटडाउन लेने व वापस करने की पूरी जानकारी अवर अभियंता के पास होनी चाहिए।

इसके अलावा विभाग के सभी अधिशासी अभियंताओं से कहा गया है कि क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था के निर्धारित मानकों का पालन किया जाए। अगर किसी भी स्थिति में दुर्घटना होती है तो अधिशासी अभियंता ही इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed