फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electricity will be generated by walking on the floor, MNNIT students have prepared regenerative energy tiles.

MNNIT : फर्श पर चलने से पैदा होगी बिजली, एमएनएनआईटी के छात्रों ने तैयार की रिजेनेरेटिव एनर्जी टाइल

Sun, 28 Dec 2025 05:44 PM IST
विनोद सिंह मयंक श्रीवास्तव, प्रयागराज
मयंक श्रीवास्तव, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Dec 2025 05:44 PM IST
सार

ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों की दिशा में एक महत्वपूर्ण खोज करते हुए मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने मानव कदमों से बिजली उत्पन्न करने वाली रिजेनेरेटिव एनर्जी टाइल विकसित की है।

विज्ञापन
Electricity will be generated by walking on the floor, MNNIT students have prepared regenerative energy tiles.
एमएनएनआईटी के छात्रों ने तैयार किया रीजनरेटिव टाइल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों की दिशा में एक महत्वपूर्ण खोज करते हुए मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने मानव कदमों से बिजली उत्पन्न करने वाली रिजेनेरेटिव एनर्जी टाइल विकसित की है। यह तकनीक सार्वजनिक स्थलों पर व्यर्थ जाने वाली मानव ऊर्जा को उपयोगी विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करने में सक्षम है।

विज्ञापन


समर प्रोजेक्ट के तहत तैयार की गई यह विशेष प्रकार की टाइल रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, शॉपिंग मॉल, स्कूल-कॉलेज और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के लिए काफी उपयोगी मानी जा रही है। इससे उत्पन्न ऊर्जा का उपयोग एलईडी लाइट, सेंसर, सूचना डिस्प्ले, मोबाइल चार्जिंग और छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चलाने में किया जा सकता है।
विज्ञापन


मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. केएन पांडेय और असिस्टेंट प्रो. डॉ. जितेंद्र एन गंगवार के नेतृत्व में एसएई क्लब के आदित्य आर्या, आदित्य जैन, आलोक गुप्ता, अमन कुमार, अमन शुक्ला, अनघा राजेश, केशवी गुप्ता, सजल धूरिया, सत्यम चौरसिया, सौंदर्या स्वरूप श्रीवास्तव, सिद्धम बघरेचा और स्पर्श चितलंगिया ने इस परियोजना पर काम किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले चरण में ऊर्जा उत्पाद क्षमता बढ़ाने पर होगा शोध

इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाली टीम अब अगले चरण में बैटरी स्टोरेज आईओटी आधारित निगरानी और इसकी ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ाए जाने पर शोध करेगी। छात्रों ने बताया कि यह एक अकादमिक प्रोजेक्ट था और इसे पूरा करने में चार महीने का समय लगा।


ऐसे काम करेगी टाइल

टाइल पर पड़ने वाले दबाव को रैक एंड पिनियन मैकेनिज्म के माध्यम से घूर्णन गति में बदला जाता है। इसके बाद गियर ट्रेन सिस्टम गति को बढ़ाता है, जिससे जुड़ा डीसी जनरेटर बिजली उत्पन्न करता है। टाइल के नीचे लगाया गया स्प्रिंग हर कदम के बाद टाइल को उसकी मूल स्थिति में वापस लाता है और यह प्रक्रिया ऐसे ही चलती रहती है। परीक्षणों में यह टाइल किफायती, टिकाऊ और प्रभावी पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed