फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electricity theft

कनेक्शन काटने गए बिजली कर्मियों संग मारपीट, मोबाइल छीना

Sun, 01 Sep 2019 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft
Electricity theft
मीटर बाईपास की वीडियो क्लिप बना रहे जेई का मोबाइल छीना गया,एसडीओ से छीन ली फाइल
विज्ञापन

प्रयागराज। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान शनिवार को एसडीओ-जेई के साथ मारपीट और छीना झपटी से हड़कंप मच गया। मीटर बाई पास कर बिजली चोरी पकड़े जाने पर कुछ लोगों ने बिजली कर्मियों को घेर लिया। इस दौरान एसडीओ से फाइलें छीन ली गईं। वीडियो क्लिप बनाकर जेई का मोबाइल भी छीन लिया गया। इस मामले में जेई व एसडीओ की ओर से नैनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।

जेल रोड नैनी के उप खंड अधिकारी दिनेश प्रसाद व जेई राघवेंद्र सिंह कर्मियों के साथ गंगोत्री नगर व आसपास के इलाकों में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाने निकले थे। दोपहर बाद करीब तीन बजे टीम संदीप मिश्रा के घर पहुंची। एसडीओ का आरोप है कि पहले संदीप ने मीटर दिखाने से मना कर दिया। इस दौरान लाइनमैन व अन्य कर्मियों ने जब विरोध के बावजूद जांच शुरू की तो मीटर बाईपास कर बिजली चोरी पकड़ी गई। सर्विस केबल काट कर मीटर बाईपास किया गया था। इस दौरान जब अवर अभियंता ने मीटर बाईपास की मोबाइल से वीडियो क्लिप बनाने की कोशिश की तो उनका मोबाइल छीन लिया गया। कर्मियों से छीना झपटी की जाने लगी। एसडीओ का कहना है कि उनको धक्का देकर उनसे सरकारी फाइलें भी छीन ली गईं। साथ ही कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। एसडीओ ने बताया कि इस अभियान के दौरान 11 कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed