फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electricity supply being maintained with the help of bamboo poles

Prayagraj News: बांस के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति

Wed, 23 Sep 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 23 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply being maintained with the help of bamboo poles
करनाईपुर।कहली के झलियाही गांव में बांस और बल्लियों के सहारे बिजली आपूर्ति। संवाद
बहरिया क्षेत्र के कहली गांव की विश्वकर्मा बस्ती में बिजली व्यवस्था पोल के बजाय बांस और बल्लियों के सहारे चल रही है। करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन में अब तक पोल नहीं लगाए गए हैं। बस्ती को बहरिया के तुलापुर बिजली उपकेंद्र से आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों ने विद्युतीकरण के समय पोल लगाने की मांग की थी, लेकिन जिम्मेदारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। बारिश और तेज हवा में लाइन गिरने की आशंका से ग्रामीण भयभीत रहते हैं। उपभोक्ता फूलचंद और ओमप्रकाश विश्वकर्मा ने बताया कि कनेक्शन होने के बावजूद पोल नहीं लगाए गए। एसडीओ सिकंदरा विमल कुमार यादव ने बताया कि अगर बांस और बल्लियों के सहारे बिजली लाइन खींची गई है तो वहां पोल लगवाने की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed