फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electricity not supplied to 150 schools, notice issued to executive engineers

Prayagraj : 150 विद्यालयों में नहीं पहुंची बिजली, अधिशासी अभियंताओं को नोटिस

Wed, 25 Feb 2026 04:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Feb 2026 04:29 PM IST
सार

जिले के 218 विद्यालयों में बिजली कनेक्शन के लिए विद्युत विभाग को वर्ष 2023-24 में तीन करोड़ 82 हजार 207 रुपये मिले थे लेकिन 151 स्कूलों तक अब तक कनेक्शन नहीं हुआ।

विज्ञापन
Electricity not supplied to 150 schools, notice issued to executive engineers
स्कूल में विद्युतीकरण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिले के 218 विद्यालयों में बिजली कनेक्शन के लिए विद्युत विभाग को वर्ष 2023-24 में तीन करोड़ 82 हजार 207 रुपये मिले थे लेकिन 151 स्कूलों तक अब तक कनेक्शन नहीं हुआ। इस लापरवाही पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हर्षिका सिंह ने सभी संबंधित अधिशासी अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट में मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक के दौरान विद्युत विभाग की इस लापरवाही पर सीडीओ काफी नाराज हुईं। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को बैठक में अनुपस्थित खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) का स्पष्टीकरण लेने के लिए भी कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कोरांव, होलागढ़ और धनुपुर में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण प्लस एप पर फीडिंग कम पाए जाने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने चाका ब्लाॅक में आधारविहीन बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र के लिए लंबित फॉर्मों की संख्या अधिक होने पर खंड शिक्षा अधिकारी चाका से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ ने ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा करते हुए सभी 19 पैरामीटरों के संतृप्तीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग को विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के बारे में रिपोर्ट पेश करने को कहा। जर्जर भवनों की समीक्षा करते हुए मूल्यांकन समिति द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए चिह्नित विद्यालयों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।

साथ ही कहा कि सत्र-2026-27 के लिए राज्य परियोजना कार्यालय मूल भवन एवं अतिरिक्त कक्षा की मांग की जाए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि एमआर की अतिरिक्त डोज के लिए टीकाकरण कार्यक्रम को स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर सभी विद्यालयों में कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed