फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   electricity employee demonstrated against the gov decision of privatization prayagraj news

Prayagraj News: निजीकरण के खिलाफ गरजे बिजलीकर्मी

Wed, 09 Sep 2020 09:56 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
electricity employee demonstrated against the gov decision of privatization prayagraj news
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बिजली विभाग के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों ने मंगलवार को भी मुख्य अभियंता दफ्तर केे सामने विरोध-प्रदर्शन किया। ‘वर्क टू रूल’ का पालन करते हुए भोजनावकाश में भोजन त्याग कर कर्मचारियों ने नारेबाजी की। यहां हुई सभा में विद्युत कर्मचारी संगठन मोर्चा के प्रांतीय महामंत्री पीएन मिश्रा ने कहा कि निजीकरण का यह कर्मचारी और किसान विरोधी प्रस्ताव किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसी तरह संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अभियंताओं ने गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन


मोर्चा जनपद अध्यक्ष अनुपम राय चौधरी के अलावा अखिलेश शर्मा, वीके पांडेय, अभय नाथ राय, संजय पांडेय, अभिषेक दास ने सरकार के निजीकरण के प्रस्ताव को जनविरोधी करार दिया। इस मौके पर हेमंत त्रिपाठी, ओम प्रकाश, अनुपम श्रीवास्तव, सलीम अहमद, अर्चना कुशवाहा, गजाला, अनीत यादव, दशरथ कुमार, चंद्रशेखर, कमल चंद्र, मोहम्मद अजीज, शहबाज अहमद, गुंजन उपस्थित थे। सभा का संचालन विनय चौरसिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed