{"_id":"5a04afc04f1c1b9f678ba424","slug":"electricity-disappearing-during-study","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के समय गायब हो रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के समय गायब हो रही बिजली
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की परीक्षा सिर पर है। पावर कॉरपोरेशन परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों के साथ आंख मिचौली का खेल शुरू कर दिया है। किताब खोलते ही बिजली गुल हो जाती है। सरायअकिल उपकेन्द्र के सैकड़ों गांवों में रात आठ से 11 बजे तक बिजली गुल कर दी जाती है। ऐसे में परीक्षार्थी ढिबरी-लालटेन के सहारे पढ़ाई करने को मजबूर है। जिसे लेकर अभिभावकों में पॉवर कॉरपोरेशन के प्रति जबरदस्त गुस्सा है।
फरवरी माह में संभावित यूपी बोर्ड की परीक्षा में सफलता के लिए परीक्षार्थी तैयारी में जुटे है। सप्ताह भर से बिजली आंख मिचौली का खेल खेल रही है। सरायअकिल उपकेन्द्र से जुडे़, खोपा, बेनीराम कटरा, बसुहार, कनैली, बहुगरा, भगवानपुर, कटैनी आदि सैकड़ों गांव में रात आठ बजे से 11 बजे की कटौती जा रही है। परीक्षा जैसे ही तैयारी के लिए किताब खोलते है बिजली गुल हो जाती है।
इलाके के रहने वाले मोहम्मद अहमद, मोहम्मद कैसर, कलाम, अमृत लाल, लईक आदि मामले की शिकायत उपकेन्द्र पहुंच जेई और एसडीओ से की। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को ग्रामीण बिलासपुर गांव के कांग्रेस नेता तौकीर सिद्दीकी से की। इस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता और एसडीओ से फोन पर वार्ता की पर कोई संतोष जनक उत्तर नहीं मिला।
विज्ञापन
ग्रामीणों की चेतावनी है कि पॉवर कॉरपोरेशन का यही रवैया रहा तो ग्रामीण उपकेंद्र घेरने को मजबूर होंगे।