फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electricity connections of more than two dozen primary schools of Prayagraj were cut due to non-payment of bills, there was a stir in the Basic Education Department

प्रयागराज के दो दर्जन से अधिक प्राथमिक विद्यालयों के काटे गए विद्युत कनेक्शन, बेसिक शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Mon, 30 Aug 2021 10:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Aug 2021 10:44 PM IST
सार

जिले में कुल 2858 परिषदीय विद्यालय हैं। कोरोना की दूसरी लहर के बाद कक्षा से आठ तक के बच्चों के लिए स्कूल 16 अगस्त से खुला है। प्राथमिक के बच्चों के लिए स्कूल एक सितंबर से खुलेंगे। इसके लिए विद्यालय में तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।

विज्ञापन
Electricity connections of more than two dozen primary schools of Prayagraj were cut due to non-payment of bills, there was a stir in the Basic Education Department
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के परिषदीय विद्यालयों का बकाया भुगतान न होने पर बिजली विभाग कनेक्शन काट दिया गया है। जिले के 2858 विद्यालय की इसकी जद में आएंगे। सोमवार को दर्जनों विद्यालयों के कनेक्शन काट दिए गए हैं। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का बिजली कनेक्शन काटे जाने की खबर मिलने से बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों और शिक्षकों में खलबली मच गई। आनन फानन में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने अफसरों को इसकी जानकारी दी। तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की भी बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। 

विज्ञापन


जिले में कुल 2858 परिषदीय विद्यालय हैं। कोरोना की दूसरी लहर के बाद कक्षा से आठ तक के बच्चों के लिए स्कूल 16 अगस्त से खुला है। प्राथमिक के बच्चों के लिए स्कूल एक सितंबर से खुलेंगे। इसके लिए विद्यालय में तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। लेकिन सोमवार को अचानक बिजली विभाग की तरफ से परिषदीय स्कूलों के  बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटे जाने लगे। बिजली विभाग के लाइनमैन स्कूलों का कनेक्शन काटने पहुंचे तो कुछ ग्रामीणों ने प्रधान और विद्यालय के प्रधानाचार्य को फोन पर सूचना दी।

विज्ञापन

Electricity connections of more than two dozen primary schools of Prayagraj were cut due to non-payment of bills, there was a stir in the Basic Education Department
Bijli Meter - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

प्रधानाचार्यों ने इलाके एसडीओ से इस संबंध में बात किया तो पता चला कि सभी परिषदीय विद्यालयों की बिजली कनेक्शन काटने का आदेश हुआ है।  कोरांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय देवी बांध के प्रधानाचार्य अग्नि प्रकाश शर्मा ने बताया कि बिना सूचना दिए अचानक स्कूलों की बिजली काट दी गई। अब उमस भरी गर्मी में बच्चों पढ़ाई करना होगा। साथ ही पानी की शौचालय में पानी न होने से बच्चे हाथ कैसे धुलेंगे। प्रोजेक्टर पर पढ़ाई भी बाधित होगी। यहां उच्च और प्राथमिक विद्यालय दोनों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं।

Electricity connections of more than two dozen primary schools of Prayagraj were cut due to non-payment of bills, there was a stir in the Basic Education Department
electricity meter - फोटो : अमर उजाला
हंडिया में कई प्राथमिक विद्यालयों के कनेक्शन काट दिए गए हैं। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सैदाबाद, हंडिया और मऊआइमा के भी बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। इस संबंध में बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में बिजली के बिल का भुगतान मार्च तक किया गया है। मार्च के बाद का बिल भुगतान के करने के लिए भारत सरकार से फंड नहीं मिला है। फंड मिलते ही भुगतान कर दिया जाएगा। परिषदीय स्कूलों के बिल भुगतान के लिए पंचायती राज विभाग से फंड मिलता है। बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से बात कर स्कूलों में बिजली कनेक्शन बहाल कराया जाएगा। 

तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों की भी कनेक्शन काटे गए
बिजली विभाग की ओर से सोमवार को जिले की सदर तहसील के अलावा सभी तहसील मुख्यालयों और ब्लॉक मुख्यालयों के भी बिजली कनेक्शन बकाया भुगतान न किए जाने पर काट दिए गए हैं। तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों की बिजली कनेक्शन काट दिए जाने से कर्मचारियों और अफसरों में खलबली मची है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed