{"_id":"6a0e1bc10200ae918e03f32c","slug":"elderly-woman-murder-case-solved-two-accused-arrested-allahabad-news-c-3-1-hld1039-889190-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बुजुर्ग महिला हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बुजुर्ग महिला हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 21 May 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 21 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने करीब एक माह पहले बबुरा गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों से मृतका के चांदी के गहने भी बरामद किए हैं।
12 अप्रैल को बबुरा गांव में कस्तूरा देवी (62) की मुंह दबाकर हत्या कर दी गई थी। घटना के अगले दिन उनका शव चारपाई पर मिला था। मौके पर कपड़े अस्त-व्यस्त थे और शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे। घर के अंदर कमरे में उनकी नाबालिग नातिन भी सो रही थी।
मामले में साड़ी गांव निवासी मृतका की बेटी उषा देवी ने हत्या की सूचना दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान बबुरा बरहाकला गांव निवासी बृजेश कुमार बिंद उर्फ मुत्तन और रंगलाल बिंद की संलिप्तता सामने आई।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से दो पायल, दो कंगन, चार बिछिया और दो अंगूठियां बरामद की गईं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कर्ज के चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। मृतका घर में अकेली रहती थी और दोनों का उसके यहां आना-जाना था। गहनों के लालच में रात में घर पहुंचकर उन्होंने महिला का मुंह और नाक दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी बृजेश के खिलाफ पहले से लूट और विस्फोटक अधिनियम के मामले दर्ज हैं।