फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Elderly mother of ex-councilor missing for two days strangled to death

दो दिन से लापता पूर्व पार्षद की बुजुर्ग मां की गला रेतकर हत्या

Sat, 07 Nov 2020 01:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Elderly mother of ex-councilor missing for two days strangled to death
prayagraj news - फोटो : prayagraj
मुट्ठीगंज के पूर्व पार्षद शैलेंद्र मिश्रा की 90 वर्षीय मां रामसिंगारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका शव कीडगंज में मिंटो पार्क के पास पड़ा मिला। वह चार नवंबर को भोर में संगम जाने के लिए घर से निकली थीं और फिर नहीं लौटीं। घरवाले उनकी तलाश में लगे थे। हत्या किसने और क्यों की, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


मृतका रामसिंगारी पत्नी कमलाप्रसाद मिश्रा मुट्ठीगंज की रहने वाली थीं। वह चार बेटों व उनके परिवार के साथ रहती थीं। उनके बड़े बेटे शैलेंद्र पार्षद रह चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि वह रोज सुबह संगम स्नान के लिए जाया करती थीं और एक दो घंटे बाद वापस आ जाती थीं। इसी क्रम में चार नवंबर की भोर में तीन बजे के करीब वह पूजा का सामान लेकर संगम जाने के लिए घर से निकलीं। लेकिन फिर उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन

Elderly mother of ex-councilor missing for two days strangled to death
prayagraj news - फोटो : prayagraj
बहुत देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। रात भर तलाशने के बाद अगले दिन पांच नवंबर को मुट्ठीगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब मिंटो पार्क से चंद कदमों की दूरी पर स्थित जगन्नाथ मंदिर के पास बुजुर्ग महिला का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई।

जानकारी पर मुट्ठीगंज से मृतका का पौत्र आया और फिर उसने बताया कि शव उसकी दादी का है। जानकारी पर अन्य परिजन भी आ गए। जांच पड़ताल में पता चला कि धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या की गई थी। शव से कुछ दूरी पर ही मृतका की डोलची व अन्य सामान पड़ा मिला। कीडगंज पुलिस ने बताया कि परिजन किसी रंजिश की बात से इंकार कर रहे हैं। फिलहाल लूट जैसी कोई बात भी सामने नहीं आई है। परिवारवालों ने यह भी बताया है कि घर से निकलते वक्त उन्होंने कोई गहना नहीं पहन रखा था।

Elderly mother of ex-councilor missing for two days strangled to death
prayagraj news - फोटो : prayagraj

तो चार नवंबर को ही हो गई थी हत्या

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतका का शव दो दिन पुराना लग रहा था। ऐसे में यह भी आशंका है कि हत्या चार नवंबर को ही कर दी गई हो। पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रात 8.30 बजे के करीब शव परिजनों को सौंप दिया गया।

कत्ल के मकसद को लेकर उलझी पुलिस

बुजुर्ग महिला को बेरहमी से मौत के घाट उतारे जाने के मामले में पुलिस देर रात तक कत्ल के मकसद को लेकर उलझी रही। दरअसल प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद ही यह साफ हो गया कि मामले में लूट जैसा कोई एंगल नहीं है। परिवारवालों ने साफ बताया है कि मृतका ने कोई गहना नहीं पहन रखा था। किसी रंजिश की बात भी सामने नहीं आई है।
 
  • कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अमिता सिंह, सीओ बैरहना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed