{"_id":"69e3369c2112b03edd036b01","slug":"elderly-man-who-had-come-to-perform-his-wife-s-last-rites-was-hit-by-a-car-and-died-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : पत्नी का अंतिम संस्कार करने आए बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : पत्नी का अंतिम संस्कार करने आए बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, मौत
Sat, 18 Apr 2026 01:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:15 PM IST
सार
दारागंज घाट पर पत्नी का अंतिम संस्कार करने आए बुजुर्ग श्री पाल (82) को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जिससे इनकी मौत हो गई। दारागंज पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कार की टक्कर से वृद्ध की मौत।
- फोटो : Social media
विस्तार
दारागंज घाट पर पत्नी का अंतिम संस्कार करने आए बुजुर्ग श्री पाल (82) को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जिससे इनकी मौत हो गई। दारागंज पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बारा थाना क्षेत्र में श्री पाल परिवार समेत रहते थे। उनकी पत्नी की किसी कारणवश मौत हो गई थी। शुक्रवार को वह और उनके परिजन व रिश्तेदार दारागंज घाट पर उनकी पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने श्रीपाल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन
परिजनों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। दारागंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। परिजनों और आसपास के लोगों का बयान दर्ज कर नंबर के आधार पर कार की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन