फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Elderly man commits suicide by hanging; forensic team conducts investigation.

Prayagraj : वृद्ध ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, फॉरेंसिक टीम ने की जांच

Sat, 27 Jun 2026 07:42 PM IST
vinod kumar singh विनोद सिंह
Updated Sat, 27 Jun 2026 07:42 PM IST
सार

शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नौढिया उपहार गांव में शनिवार सुबह एक वृद्ध का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन
Elderly man commits suicide by hanging; forensic team conducts investigation.
Prayagraj - फोटो : Social media

विस्तार

शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नौढिया उपहार गांव में शनिवार सुबह एक वृद्ध का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नौढिया उपहार निवासी गजराज सिंह (65) पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र सिंह शुक्रवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। शनिवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को चिंता हुई। ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खोला गया तो गजराज सिंह घर के अंदर पाइप के सहारे फंदे से लटके मिले।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच की। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया गया।परिजनों के मुताबिक, गजराज सिंह लंबे समय से कर्ज के कारण मानसिक तनाव में थे। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक अपने पीछे एक पुत्र रितेश सिंह तथा पांच विवाहित बेटियां छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है। उक्त घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे ने बताया कि मृतक के पुत्र की तरफ से सूचना प्राप्त हुई है। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारण का पुलिस गहनता से जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधि कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed