फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Elderly farmer dies after getting stuck in tractor rotavator, accident happened while ploughing the field.

Prayagraj : ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर बुजुर्ग किसान की मौत, खेत की जुताई करते समय हुआ हादसा

Mon, 17 Nov 2025 01:20 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सरायइनायत (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, सरायइनायत (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Nov 2025 01:20 PM IST
सार

सराय इनायत थाना क्षेत्र के तेंदुई गांव में ट्रैक्टर से खेत की जुताई कराते समय रोटावेटर में फंसकर बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से घर में कोहराम मच गया, सूचना पर इलाकाई पुलिस पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Elderly farmer dies after getting stuck in tractor rotavator, accident happened while ploughing the field.
राम सजीवन सिंह। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

सराय इनायत थाना क्षेत्र के तेंदुई गांव में ट्रैक्टर से खेत की जुताई कराते समय रोटावेटर में फंसकर बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से घर में कोहराम मच गया, सूचना पर इलाकाई पुलिस पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के तेंदुई गांव निवासी किसान राम सजीवन सिंह (70) सोमवार को सुबह तकरीबन 8.30 बजे गांव में ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई करा रहे थे।

विज्ञापन


ट्रैक्टर से उतरते समय अचानक उनका बायां पैर रोटावेटर में फंस कर कट गया। आनन फानन में परिजन इलाज के लिए स्वरूपरानी अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed