फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Elderly death due to scorching suspicious conditions in Meja

मेजा में संदिग्ध हालात झुलसने से अधेड़ की मौत

Fri, 11 Dec 2020 01:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Dec 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
इलाके के चौकी गांव में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से बालाराम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बालाराम गांव में रहने वाले ठेकेदार विपिन बिहारी मिश्रा के घर की देखरेख और खेती करता था। विपिन बिहारी को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि हत्या का मामला था या दुर्घटना का।
विज्ञापन


चौकी गांव के विपिन बिहारी मिश्रा ठेकेदार हैं। वह परिवार समेत छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रहते हैं। यहां पैतृक घर की रखवाली बिलासपुर का रहने वाला बालाराम (55) करता था। बालाराम न सिर्फ घर की देख रेख करता था बल्कि खेती भी करता था। बुधवार रात में बालाराम खाना खाकर जमीन पर बिस्तर डालकर सो गया। वहीं बगल में अंगीठी जलाकर रखा था। सुबह जब देर तक बालाराम नहीं उठा तो पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर देखा तो बालाराम का पूरी शरीर जल गया था। उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे चौकी प्रधान प्रतिनिधि पद्मदेव सिंह यादव ने  पुलिस को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे सिरसा चौकी इंचार्ज हरगोविन्द सिंह ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज सिरसा ने बताया कि अनुमान है कि रात में सोने से पहले बालाराम अंगीठी जलाकर सोया था। रात में आग की चपेट में आने से बालाराम की झुलसकर मौत हो गई। वहीं अड़ोस-पड़ोस के लोगों ने दबी जुबां से घटना को हत्या बता रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि विपिन बिहारी को सूचना दे दी है। घटना को लेकर गांव-गांव में तरह-तरह की चर्चा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed